प्रशासक बनवारीलाल ने नगर निगम बैठक को किया संबोधित
मिलकर काम करने का किया आह्वान
शायरी के माध्यम से साथ रहने का संदेश
चंडीगढ़। “तेरे हाथों में भी पत्थर मेरे हाथों में भी पत्थर. तेरा भी घर शीशे का है मेरा भी घर शीशे का है. क्या तुमको मालूम नहीं था मैं भी सोचो तुम भी सोचो।”पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक बनवारीलाल पुरोहित ने सोमवार को नगर निगम सदन की बैठक को संबोधित किया। उन्होंने सभी पार्षदों से और अधिकारियों से मिलकर काम करने का आह्वान किया।उन्होंने कहा कि सभी लोग मिलकर काम कीजिये। व्यक्तिगत रूप से दोषारोपण मत कीजिए। हर व्यक्ति में कमी होती है। उन्होंने यह भी कहा कि अगर एक उंगली आप उठाएंगे तो चार अपने तरफ होती है।समय का पूरा लाभ उठाना चाहिए। संकल्प के साथ काम कीजिये। समय चला गया तो आएगा नहीं। टाइम मैनेजमेंट पर ध्यान दें। उन्होंने कहा कि आपके साथ हैं। केंद्र के मंत्रालयों में जो भी काम पेंडिंग है उस पर ध्यान देंगे। साथ ही उन्होंने सभी पार्षदों से मिलकर काम करने के लिए कहा और जनता के भरोसे पर खरा उतरने का आह्वान किया। मेयर अनूप गुप्ता ने प्रशासक का स्वागत किया और नगर निगम आयुक्त ने धन्यवाद किया।