बंसल ने ट्रैफिक अव्यवस्था के लिए भाजपा को दोषी ठहराया

चंडीगढ़। पूर्व केंद्रीय मंत्री व लोकसभा चुनावों में कांग्रेस प्रत्याशी पवन कुमार बंसल ने शहर में गंभीर होती ट्रैफिक समस्या और पार्किंग अव्यवस्था के लिए भाजपा शासित नगर निगम को दोषी ठहराया है। उन्होंने कहा है कि शहर में ट्रैफिक व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। भाजपा सरकार चंडीगढ़ में मेट्रो लाने में नाकाम रही है। खुद भाजपा ने ही इस प्रोजेक्ट की तरफदारी की थी। हालांकि मेट्रो के आने से इस शहर से बढ़ते ट्रैफिक के दबाव को कम किया जा सकता है।

मंगलवार को यहां सेक्टर-35 सी की इनर मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष बॉबी आनंद की ओर से आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए बंसल ने कहा कि केंद्र में भाजपा की सरकार और चंडीगढ़ की सांसद भी इसी पार्टी की होने के बावजूद सिटी ब्यूटीफुल का दर्जा खतरे में है। चंडीगढ़ अपने आप में एक स्मार्ट सिटी है, जिसकी तारीफ देश और विदेश में होती है। मगर स्मार्ट सिटी रैंकिंग में चंडीगढ़ का 67वां स्थान भाजपा की नाकामी का जीता जागता सबूत है। यही हालत सफाई व्यवस्था की है। स्वच्छता के मामले में कभी तीसरे स्थान का शहर आज बीसवें स्थान पर पहुंच गया है। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा ने लोगों से कांग्रेस के 15 और भाजपा के पांच बरसों के कार्यकाल की तुलना करने की अपील की। उन्होंने कहा कि भाजपा सांसद ने अपने कार्यकाल के आखिर में धड़ाधड़ एक सौ से ज्यादा प्रोजेक्टों के उदघाटन कर दिए। कांग्रेस ऐसे तमाम प्रोजेक्टों के फजीर्वाड़े का पदार्फाश करेगी। उन्होंने यहां चंडीगढ़ के विकास के लिए कांग्रेस को वोट देने की अपील की। कार्यक्रम में बड़ी तादाद में सेक्टर-35 के दुकानदारों ने भाग लिया। इस मौके पर पूर्व मेयर सुभाष चावला, चंडीगढ़ जिला कांग्रेस अध्यक्ष गुरप्रीत सिंह गाबी के अलावा वरिष्ठ पार्टी नेता डीडी जिंदल, विनोद शर्मा, अमरजीत गुजराल, अजय जोशी, रमेश आहूजा और प्रेम लता के अलावा गगन आहलुवालिया भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.