बस्ती संपर्क अभियान से जागरूकता आयेगी: नरेश अरोड़ा
चंडीगढ़। भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय स्तर पर चलाए जा रहे बस्ती संपर्क अभियान के अंतर्गत मलोया कॉलोनी वार्ड नंबर 28 में “बस्ती संपर्क अभियान” कार्यक्रम
किया गया इसमें वार्ड न. 28 के स्थानीय लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया इस मौके पर प्रदेश प्रवक्ता एससी मोर्चा के प्रभारी नरेश अरोड़ा अनुसूचित जाति मोर्चा चंडीगढ़ के अध्यक्ष कृष्ण कुमार, उपाध्यक्ष एडवोकेट अमित खेरवाल ,जिला अध्यक्ष संजय टांक, कमलेश कुमार सोनिया दुग्गल, सरिता कुमारी ,शीला नाथ गुप्ता और अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे इस मौके पर बोलते हुए नरेश अरोड़ा ने बताया कि केंद्र सरकार द्वारा अनुसूचित जाति वर्ग के लिए बहुत सी योजनाएं चलाई जा रही हैं जिसकी जानकारी देने के लिए पार्टी की तरफ से बस्ती संपर्क अभियान का कार्यक्रम चलाया जा रहा है और इस अभियान में लगातार लोग जुड़ रहे हैं इसका जनता की तरफ से बहुत अच्छा रुझान रहा है पार्टी के कार्यकर्ता घर घर जाकर सरकार द्वारा जनहित में किए जा रहे कार्यों के बारे में विस्तार से लोगों में बता रहे हैं कृष्ण कुमार ने कहा कि चंडीगढ़ की हर बस्ती में कार्यकर्ता जाएंगे और केंद्र द्वारा जनहित में किए जा रहे कार्यों के बारे में लोगों को यूंही बताते रहेंगे।