भाजपा- कांग्रेस ने चंडीगढ़ का बेड़ा गर्क किया: अविनाश सिंह शर्मा

साधना (चंडीगढ़) l वीरवार को चंडीगढ़ की आवाज पार्टी के लोकसभा उम्मीदवार अविनाश सिंह शर्मा एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष कमल किशोर शर्मा ने “सुनो सुनाओ, मुद्दा बताओ अपना मेनिफेस्टो खुद बनाओ” के चुनावी अभियान में बुडैल गांव एवं मौलीजागरा की जनता से मिलकर उनकी समस्याओं के समाधान करने की बात कही और अपने किये कामों के बारे में बताया। जनता ने अविनाश सिंह शर्मा को फ़ूल मालाओं से स्वागत किया।

  बुडैल गांव की जनता ने कहा कि लाल डोरे के नाम पर कांग्रेस एवं भाजपा ने चंडीगढ़ की जनता के साथ पिछले 50 वर्षों से शोषण उत्पीड़न की राजनीति कर रही थी। अविनाश सिंह शर्मा ने ही लाल डोरे के आतंक को हाईकोर्ट से फैसला लाकर समाप्त करवाकर कांग्रेस भाजपा की पोल खोला। चंडीगढ़ को अविनाश सिंह शर्मा एक मजबूत विकल्प मिल गये है।   अविनाश सिंह शर्मा ने जनता को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस के पवन बंसल एडवोकेट है और भाजपा के नेता भी एडवोकेट है | परन्तु दोनों पार्टियों ने मिलकर चंडीगढ़ के गांवों , कालोनियों एवं चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड की जनता को वषों से फुटबॉल बनाकर रखा। कभी भाजपा-कभी कांग्रेस।आपस में गेम फिक्स रखतें थे। अब भाजपा के नेता अपनी हार से घबराकर पुलिस और प्रशासन का सहारा ले रहे हैं। हमारे प्रचार वाहन एवं पार्टी वर्करों को तरह तरह से परेशान कर रहे हैं। सत्तासीन पार्टी लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं। इस मौके पर मुख्य रूप से बांबी मेहता, बंटी सिंह दीपक, मनोज कुमार,निकू खान आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.