भाजपा की डबल इंजन सरकार में पहुंचा हर व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ-सैनी

पूंडरी की झंडामल धर्मशाला में कार्यकर्ताओं को दिया निमंत्रण

पूंडरी। सांसद नायब सैनी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल मार्ग दर्शन में देश और प्रदेश निरंतर विकास की ओर अग्रसर है और विश्व के मानचित्र पर नए आयाम स्थापित कर रहा है। सांसद सोमवार को पूंडरी की झंडामल धर्मशाला में आयोजित कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की बैठक में बोल रहे थे। इससे पहले पूंडरी पहुंचने पर पूर्व विधायक तेजवीर सिंह व मंडल अध्यक्ष विनोद बंसल सहित भाजपा के अन्य पदाधिकारियों ने सांसद का स्वागत किया। बैठक का मुख्य उद्देश्य कैथल की अनाज मंडी में 2 सितंबर को होने वाली लोकसभा कुरुक्षेत्र की रैली का न्यौता देना था। उन्होंने बताया कि इस रैली को पार्टी के राष्ट्रीयअध्यक्ष जे.पी.नडडा व प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर संबोधित करेंगे। उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश की भाजपा सरकार में गरीब और पिछड़े वर्ग तक प्रत्येक योजना का लाभ योजनाबद्ध तरीके से पहुंच रहा है। कांग्रेस के पिछले 55 वर्ष के शासनकाल में उन्होंने झूठ बोलकर केवल बोट बटोरने का काम किया और जो भी योजनाएं बनाई वे केवल कागजों तक सिमट कर रह गई। जबकि भाजपा की डबल इंजन सरकार ने पिछले आठ वर्षों में प्रत्येक व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाने का काम किया है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों से अपील की कि वे बढ़-चढ़ कर कैथल में होने वाली इस रैली में भाग लें। उन्होंने रैली को लेकर पदाधिकारियों की डयूटियां भी लगाई। इस मौके पर वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक तेजवीर सिंह, सुभाष, वरिष्ठ नेता सतपाल चुग, देवेंद्र पांचाल, जिला खेल प्रकोष्ठ संयोजक सोनू देवेंद्र पूंडरी, वीना सेठी, अमित टाया, हर्ष सेठी, प्रताप राणा टयोंठा, सतपाल चौहान टयोंठा व चमेल सिंह सहित भाजपा के कई पदाधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.