भाजपा ने किया आगामी लोकसभा चुनावों की तैयारियों का आगाज
चंडीगढ़। भारतीय जनता पार्टी 2024 में होने वाले लोकसभा चुनावों को लेकर गंभीर है तथा इसी के मद्देनजर भाजपा द्वारा आगामी चुनावों की तैयारियों को लेकर
बैठक व कार्यकर्ता सम्मेलनों की शुरुआत कर दी गई है। चंडीगढ़ भाजपा द्वारा आज प्रदेश कार्यालय कमलम में प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद की अध्यक्षता में प्रदेश स्तरीय शक्ति केंद्र प्रमुख सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें भाजपा आईटी सेल के राष्ट्रीय संयोजक अमित मालवीय ने मुख्य रूप से हिस्सा लिया। सम्मेलन में उनके अलावा हिमाचल भाजपा के सह प्रभारी व राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य पूर्व अध्यक्ष संजय टंडन, प्रदेश संगठन महामंत्री मंथरी श्रीनिवासुलू , प्रदेश महामंत्री रामवीर भट्टी,
चंद्रशेखर , मेयर सरबजीत कौर ढिल्लों के अलावा सभी प्रदेश पदाधिकारी,पार्षद, जिला अध्यक्ष, महामंत्री, जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष महामंत्री, सभी प्रकोष्ठों व विभागों के संयोजक सह संयोजक तथा सभी शक्ति केंद्र प्रमुख उपस्थित रहे। उक्त जानकारी देते हुए प्रदेश प्रवक्ता कैलाश चंद जैन ने बताया कि इस अवसर पर प्रदेश संगठन मंत्री मंथरी श्रीनिवासुलु ने माइक्रो मैनेजमेंट का मंत्र दिया तथा कहा कि पन्ना व प्रमुख बूथ समिति जैसी माइक्रो मैनेजमेंट से ही कोई भी चुनाव जीता जा सकता है। उन्होंने संगठनात्मक विषय पर चर्चा की व शक्ति केंद्र प्रमुखों की भूमिका के बारे विस्तार से बताया उन्होंने किसी भी चुनाव को जितने में बूथ लेवल के कार्यकर्ताओ की भूमिका के महत्व के बारे में बताया तथा कहा कि किसी भी चुनाव को बूथ लेवल के कार्यकर्ताओ के बूते पर ही जीता जा सकता है, उन्होंने सभी शक्ति केंद्रों के गठन व क्रियाशील करने का आहवान किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सीधी चर्चा की तथा कार्यकर्ताओं के प्रश्नों के उत्तर भी दिए।
संगठन मन्त्री ने केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में भी बताया तथा कार्यकर्ताओं से आह्वान किया वे इन योजनाओं को लोगों तक लेकर जाएं। प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद ने बैठक मे उपस्थित सभी कार्यकर्ताओ का स्वागत किया, तथा बूथ समितियों के गठन के बारे में निर्देश दिया उन्होंने कहा कि हर मंडल में बूथ समितियों के गठन को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। अरुण सूद ने कहा कि प्रत्येक बूथ पर एस सी /बी सी वर्ग के कम से कम 15 से 20 नए सदस्य बनाए जाने जरूरी है। यह भी सुनिश्चित किया जाना चाहिए कि सभी बूथो पर पार्टी द्वारा मनाए जाने वाले बूथ स्तर के सभी 6 कार्यक्रम अवश्य आयोजित किए जाए। अधिक से अधिक जनसम्पर्क किया जाना चाहिए। इस अवसर पर भाजपा हिमाचल प्रदेश के सह प्रभारी एवं राष्ट्रीय कार्यसमिति सदय पूर्व अध्यक्ष संजय टंडन ने भी संगठनात्मक विषयों पर चर्चा की। इस अवसर पर भाजपा आईटी सेल के राष्ट्रीय संयोजक अमित मालवीय ने चुनावो मे सोशल मिडिया व टेक्नोलॉजी की भूमिका पर चर्चा की तथा टेक्नोलॉजी का अधिक से अधिक प्रयोग करके लोगों तक पहुंचने के बारे मे बताया। अमित मालवीय ने कहा कि आज के युग मे टैक्नोलोजी बहुत महत्वपूर्ण हैं, टैक्नोलोजी/मोबाईल फ़ोन के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचा जा सकता है। इसका भरपूर इस्तेमाल किया जाना चाहिए।