भाजपा ने चलाया सदस्यता अभियान, कार्यशाला का भी आयोजन किया
चण्डीगढ़ – भारतीय जनता पार्टी चण्डीगढ़ द्वारा आज शहर के दो अलग-अलग स्थानों पर सदस्यता अभियान और कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें सदस्यता अभियान के राष्ट्रीय सहप्रमुख और पार्टी केराष्ट्रीय उपाध्यक्ष दुष्यंत गौतम ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय टंडन भी विशेष रूप से उपस्थित थे। इनके साथ प्रदेश सदस्यता प्रमुख रामवीर भट्टी, सह प्रमुख सतिन्द्र सिंह, मेयर राजेश कालिया, महासचिव प्रेम कौशिक व चन्द्रशेखर, सदस्यता अभियान के जिला प्रमुख अमित राणा, रविन्द्र पठानिया, रमेश कुमार, प्रिंस बंदुला और बलविन्द्र शर्मा भी उपस्थित थे। मंच कासंचालन पार्टी के प्रदेश महासचिव चन्द्रशेखर ने किया। इन कार्यक्रम की जानकारी देते हुए मीडिया विभाग के इंचार्ज रविन्द्र पठानिया ने बताया कि चण्डीगढ़ के जिला अदालत परिसर में पार्टी ने सदस्यता अभियान की शुरू की। इस अभियान में दुष्यंत गौतम, संजयटंडन ने मौके पर जिला अदालत के वकीलों को सदस्यता ग्रहण करवाई। इस कार्यक्रम में पार्षद आशा जसवाल, चन्द्रावती शुक्ला, अशोक चौहान, एन के नंदा प्रधान, वकील योगेश मित्तल, शंकर गुप्ता, ब्रजेश्वर जसवाल, प्रीतम सैनी, सौरभ जोशी, सचिन लोहटिया, गौरव गोयल, राजकिशोर, दीपक मल्होत्रा, अजय सूद, नीरज ने लोगों के सदस्यता फार्म भरे। विस्तारकों को प्रशिक्षण देने हेतु पार्टी कार्यालय कमलम में विस्तारक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इसमें पार्टी के जिला अध्यक्ष व महामंत्री, जिला सदस्यता प्रमुख व सह-प्रमुख, मंडल अध्यक्ष, मंडल सदस्यता प्रमुख, शक्ति केन्द्र सदस्यता प्रमुखों ने इसमें हिस्सा लिया। इस अवसर पर संजय टंडन ने चण्डीगढ़ के विभिन्न स्थलों पर चलाए जा रहे सदस्यता अभियान की विस्तृत रूप से जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि पार्टी कार्यकर्ताओं ने सवा लाख की सदस्यों बनाने के लक्ष्य हेतु कमर कस ली है।
इसके लिए शहर के प्रमुख स्थानों पर शिविरों का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर इसरो के विज्ञानिकों द्वाराछोड़े गये चन्द्रयान-2 का समाचार आते ही दुष्यंत गौतम व संजय टँडन ने सभी लोगों को बधाई प्रदान की और कहा कि यह हमारे सौभाग्य की बात है कि आज हमारा देश उन देशों की श्रेणी में खड़ा हो गया है जोआंतरिक्ष में आये दिन नये-नये कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। उन्होंने कहा कि यह हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के सकारात्मक कदामों का परिणाम है कि आज भारत का नाम इस श्रेणी में चौथे स्थान पर आ गयाहै। इस अवसर पर प्रदेश सदस्यता अभियान के प्रमुख रामवीर भट्टी ने कहा कि भाजपा सदस्यता अभियान द्वारा समाज के सभी वर्गों को इसके साथ जोड़ा जा रहा है। पार्टी सबका साथ सबाक विकास और सबकाविश्वास के मूलमंत्र पर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि जो सदस्यता अभियान का जो लक्ष्य चण्डीगढ़ की इकाई ने तय किया है उससे भी अधिक सदस्य बनने के संकेत मिल रहे हैं। चण्डीगढ़ की जनता मेंप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की लोकप्रिय का ऐसा प्रभाव है कि लोग स्वयं ही पार्टी की सदस्तया ग्रहण कर रहे हैं। इस अवसर पर उन्होंने चण्डीगढ़ में किये गये कामों की रिर्पोट भी पेश की और कहा कि आने वाले दिनों मेंपार्टी के द्वारा विस्तारकों को लगाने से इसमें ओर अधिक तीव्रता आयेगी।