मंगलवार को भाजपा का मेगा नॉमिनेशन, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सहित 21 भाजपा नेता करेंगे नामांकन

चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा के चुनावी माहौल में मंगलवार को प्रदेश की लाड़वा विधानसभा से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी अपना नामांकन दाखिल करेंगे, जिसे लेकर भाजपा संगठन ने तैयारी तेज कर दी है। नामांकन से पहले मुख्यमंत्री जनता के बीच जाकर उनका आशीर्वाद लेंगे और उन्हें संबोधित करेंगे। कार्यक्रमों में भारी संख्या में आम जनता जुटेगी। गौरतलब है कि मंगलवार को मुख्यमंत्री सहित प्रदेश के 21 अन्य भाजपा उम्मीदवार भी आगामी विधानसभा चुनावों के लिए अलग-अलग सीटों पर नामांकन दाखिल करेंगे।
लाड़वा से ताल ठोकेंगे सीएम
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी विधानसभा चुनावों के लिए लाडवा सीट से नामांकन भरने जा रहे हैं। लाड़वा की जनता के लिए नायब सिंह सैनी पहले से ही पसंदीदा चेहरा रहे हैं। मुख्यमंत्री का पदभार संभालने से पूर्व नायब सिंह सैनी कुरुक्षेत्र से सांसद थे और लाडवा विधानसभा उनके इसी संसदीय क्षेत्र का एक हिस्सा है। लाडवा में सैनी की मजबूत पकड़ मानी जाती है। मंगलवार सुबह 10 बजे पर्चा भरने से पूर्व मुख्यमंत्री पार्टी कार्यकर्ताओं और युवाओं के बीच जा कर उनसे सीधा संवाद करते हुए उनके भीतर उत्साह का संचार भी करेंगे। महिलाओं और युवाओं में अद्वितीय लोकप्रियता रखने वाले सीएम के नामांकन कार्यक्रम में भारी संख्या में लोगों के पहुँचने की संभावना जताई जा रही है। कार्यक्रम में कद्दावर भाजपा नेता व सांसद नवीन जिंदल भी मुख्यमंत्री के साथ उपस्थित रहेंगे।
*कैप्टन अभिमन्यु के नामांकन में शामिल होंगे सीएम*
अपना नामांकन दाखिल करने के बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी नारनौद के लिए रवाना होंगे, जहां वे कैप्टन अभिमन्यु के नामांकन कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे और कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.