मुख्यमंत्री और विधानसभा अध्यक्ष ने मिशन चन्द्रयान-2 के सफल लांच पर दी बधाई

देहरादून । प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत और विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) द्वारा चन्द्रयान-2 के सफल प्रक्षेपण पर वैज्ञानिकों को बधाई दी है।
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने अपने ट्वीट में चन्द्रयान-2 के सफलता पूर्वक रवानगी पर लिखा, ”आज भारत के वैज्ञानिकों ने अंतरिक्ष में नया इतिहास लिखा है। इसरो वैज्ञानिकों ने चन्द्रयान-2 को जीएसएलवी एमके-3 रॉकेट के जरिए सफलतापूर्वक रवाना किया। रॉकेट सफलता से अपने मार्ग पर बढ़ रहा है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए तमाम वैज्ञानिकों को हार्दिक बधाई, देश को आप पर गर्व है।”
विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने चन्द्रयान-2 के सफल प्रक्षेपण पर भारत के अंतरिक्ष जगत में एक बार फिर इतिहास रचने पर इसरो की टीम के सभी वैज्ञानिकों और देशवासियों को शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा, ”हम सब भारतवासियों के लिए गौरव का पल है हम सभी अपने वैज्ञानिकों पर गौरवान्वित हैं।” उन्होंने प्रक्षेपण में कमान संभाले दो महिला वैज्ञानिकों को विशेष तौर पर बधाई दी है। यह महिला सशक्तिकरण की जीत है। चंद्रयान-2 पूर्णत: स्वदेशी मिशन है, अंतरिक्ष की दुनिया में हिंदुस्तान ने आज एक बार फिर इतिहास रच दिया है। उन्होंने कहा कि आज हमारे वैज्ञानिकों ने एक बार फिर विश्व में अपनी धाक जमाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.