मुख्यमंत्री द्वारा फाजिल्का ज़िले के बाढ़ पीड़ितों की साल 2020 से बकाया 32 करोड़ की मुआवज़ा राशि तुरंत जारी करने के हुक्म

संकट के समय बाढ़ पीड़ितों की सुध न लेने के लिए तत्कालीन सरकार के रवैये की आलोचना
मुआवज़ा बाँटने में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी
चंडीगढ़। फाजिल्का जिले के बाढ़ प्रभावित लोगों को बड़ी राहत देते हुये पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज जिले में बाढ़ों के कारण हुए नुकसान की भरपायी के लिए साल 2020 की बकाया रहती 32 करोड़ रुपए की मुआवज़ा राशि तुरंत जारी करने के हुक्म दिए हैं। इस सम्बन्धी फ़ैसला मुख्यमंत्री ने आज यहाँ अपने कार्यालय में फाजिल्का जिले के विधायकों के साथ हुई मीटिंग के दौरान लिया। मीटिंग के दौरान मुख्यमंत्री ने अफ़सोस ज़ाहिर किया कि साल 2020 में फाजिल्का जिले में बाढ़ों के कहर से भारी नुक्सान हुआ था परन्तु उस समय पर की सरकार ने सिवाय बहानों के लोगों को राहत देने के लिए कुछ नहीं किया। उन्होंने बताया कि जिले के अबोहर, अरनीवाला और जलालाबाद ब्लाकों में बाढ़ों ने बड़ा नुकसान किया था। भगवंत मान ने बताया कि कुल 32 करोड़ रुपए में से 28 करोड़ रुपए की फसलों को नुक्सान पहुँचा था जबकि बाकी 4 करोड़ रुपए का नुक्सान घरों और अन्य अदारों का हुआ है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बाढ़ प्रभावित लोगों की मदद करने की बजाय तत्कालीन राज्य सरकार इस मामले में ढील कर रही थी जिससे संकट में घिरे लोगों को राहत न मिल सकी। उन्होंने ज़ोर देकर कहा कि उस समय पर की सरकार का नकारात्मक रवैया इस बात से नज़र आता है कि लोगों को मुआवज़े के तौर पर एक पैसा भी नहीं दिया गया। भगवंत मान ने स्पष्ट कहा कि लोगों की भलाई के लिए चिंतित आम आदमी की सरकार इस नेक कार्य के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेगी।
मुख्यमंत्री ने राजस्व विभाग को हुक्म दिए कि लोगों को मुआवज़ा जल्द बाँटने की औपचरिक कार्यवाहियां तुरंत पूरी की जाएँ। उन्होंने आदेश दिए कि मुआवज़ा बिना किसी देरी के लोगों को बांटा जाये। भगवंत मान ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि इस काम को समयबद्ध ढंग से मुकम्मल किया जाये और किसी भी तरह की ढील बर्दाश्त नहीं की जायेगी। इस दौरान फाजिल्का ज़िले से विधायक नरिन्दरपाल सिंह, अमनदीप सिंह और जगदीप कम्बोज़ ने इस फ़ैसले के लिये मुख्यमंत्री का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने फाजिल्का के लोगों को बड़ी राहत दी है जिसके लिए वह हमेशा उनके ऋणी रहेंगे। विधायकों ने मुख्यमंत्री की तरफ से किये जा रहे जन हितैषी और विकास समर्थकी पहलकदमियों की भी सराहना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published.