मुख्यमंत्री ने फतेहगढ़ साहिब के सर्वपक्षीय विकास के लिए 10 करोड़ रुपए का पैकेज ऐलाना

फतेहगढ़ साहिब: मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने आज फतेहगढ़ साहिब हलके लिए 10 करोड़ रुपए का पैकेज विकास कामों के लिए देने का ऐलान किया है। आज फतेहगढ़ साहिब के अपने दौरे के दौरान मुख्यमंत्री स. चरणजीत सिंह चन्नी ने स्थानीय विधायक और पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी प्रधान कुलजीत सिंह नागरा की माँग पर यह पैकेज देने का ऐलान किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने फतेहगढ़ साहिब-मोरिंडा सड़क का नाम माता गुजरी जी के नाम पर रखने का ऐलान किया और कहा कि इस सड़क को एक महीने में चौड़ा किया जायेगा। आज यहाँ विरासत विला पेलेस में लगे सुविधा कैंप के दौरान मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने ऐलान किया कि पंजाब में माफिया राज का मुकम्मल ख़ात्मा किया जायेगा क्योंकि अब आम लोगों का राज स्थापित हो गया है। उन्होंने कहा कि पहले बस माफिया का ख़ात्मा किया गया और माइनिंग माफिया को ख़ात्मा किया जा रहा है। इससे अगली बारी केबल माफिया की है।
आज फतेहगढ़ साहिब के अपने दौरे के दौरान मुख्यमंत्री स. चरणजीत सिंह चन्नी ने स्थानीय विधायक कुलजीत नागरा के साथ अपनी पुरानी सांझ को याद किया। उन्होंने कहा कि हम दोनों (चरणजीत सिंह चन्नी और कुलजीत सिंह नागरा) साहिबज़ादों की शहादत से सम्बन्धित धरती के चुने हुए प्रतिनिधि हैं और श्री फ़तेहगढ़ साहिब और श्री चमकौर साहिब के विकास के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जायेगी। मुख्यमंत्री चन्नी ने कहा कि स. नागरा ने लोगों पर पार्टी की सेवा को पहल देते हुये मंत्री का पद छोड़ा, उनके साथ मेरी पारिवारिक सांझ भी है। उन्होंने कहा कि जो भी कुलजीत सिंह नागरा हलके लिए माँग करेंगे, वह पहल के आधार पर पूरी की जायेगी। उन्होंने बताया कि सिख कौम की गौरवमयी विरासत को दिखाने के लिए चमकौर साहिब थीम पार्क 15 नवंबर को लोगों को समर्पित किया जायेगा। उन्होंने दीवाली के मौके पर पंजाब निवासियों के लिए किसी बड़े तोहफ़े का ऐलान करने की बात कही और कहा कि इसका पता जल्द ही लोगों को लग जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published.