मुख्यमंत्री मनोहर लाल के साथ आज भारतीय मजदूर संघ के पदाधिकारियों की एक बैठक हुई

85 हजार को ईएसआई से इस माह तक जोड़ देने का हुआ फैंसला

चंडीगढ़| हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के साथ आज भारतीय मजदूर संघ के पदाधिकारियों की एक बैठक हुई |बैठक में विभिन्न मुद्दों को लेकर चर्चा की गई | बैठक में भारतीय मजदूर संघ ने ठेका कर्मचारियों और आउटसोर्सिंग के साथ ही कर्मचारियों की ईएसआई और पीएफ के संबंध में मुख्यमंत्री के सामने अपनी बात रखी | बैठक के बाद भारतीय मजदूर संघ के जोनल सचिव पवन कुमार ने कहा कि इस बैठक में ठेका कर्मचारियों व आउटसोर्सिंग के साथ जितने भी ऐसे कर्मचारी हैं, उन कर्मचारियों की ईएसआई व पीएफ संबंधी अहम मांग मुख्यमंत्री के समक्ष रखी गई है |

उन्होंने कहा कि इन सभी कर्मचारीयों को सोशल सिक्योरिटी के दायरे में लाया जाए | बैठक में बताया गया कि 29 हजार कर्मचारियों को ईएसआई के दायरे में लाया गया है | बाकी 55 हजार कर्मचारीयों को भी इस माह जोड़ दिया जाएगा | सभी 85 हजार को ईएसआई से इस माह तक जोड़ दिया जाएगा | उन्होंने कहा कि पीएफ को लेकर भी मांग मान ली गई है | सरकार इस पर आगे बढ़ेगी | वहीं पैक्स कर्मचारियों के प्रमोशन के मुद्दा भी था | जिसके एक सप्ताह में आदेश जारी करेने का आश्वाशन मिला है |

उन्होंने कहा कि मेडिकल पॉलिसी को लेकर भी सरकार से चर्चा हुई है | ये विद्युत विभाग का बड़ा मुद्दा है, जहां दुर्घटनाएं काफी होती हैं | इसके लिए मांग की गई है कि ठेके व आउटसोर्स पर जो कर्मचारी हैं, उन्हें सेफ्टी इक्विपमेंट उपलब्ध करवाएं जाएं | वहीं, पब्लिक हेल्थ में स्केल की गड़बड़ियां है जिस पर सरकार ने सहमति दी है कि इसकी विसंगति को दूर किया जाएगा | उन्होंने कहा कि शुगर मीलों के 572 कर्मचारियों का कोई वेतन नही बढ़ा है | इसको लेकर भी आश्वाशन दिया गया है | पब्लिक हेल्थ के ट्यूबवेल ऑपरेटर के वेतन का मुद्दा भी था |

उन्होंने कहा कि पीडब्ल्यूडी के सेवा नियमों में भी विसंगतियां हैं | जिसे लेकर पहले एक बैठक होगी | उसके बाद मुद्दा सरकार के पास भेजा जाएगा | उन्होंने कहा कि बैठक में बोनस का मुद्दा भी था | सभी कर्मचारियों को बोनस मिले ये मांग की गई है | वहीं राष्ट्रीय श्रम दिवस पर गुरुग्राम में विश्वकर्मा जयंती के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पहुचेंगे और कई बड़ी घोषणाएं करेंगे | पवन कुमार ने कहा कि बैठक में मिले अश्वसनों से संघ संतुष्ठ है | सरकार के साथ हुई इस बैठक की चर्चा को पहले अपनी समिति के समक्ष रखा जाएगा | उसके बाद ही अगला निर्णय लिया जाएगा |

Leave a Reply

Your email address will not be published.