मुख्यमंत्री से मिले कुलभूषण गोयल, स्थानीय निकाय चुनावों में जीत पर दी बधाई

पंचकूला। हरियाणा में स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा की ऐतिहासिक जीत के बाद भारतीय जनता पार्टी स्थानीय निकाय प्रकोष्ठ के हरियाणा प्रदेश संयोजक एवं पंचकूला के मेयर कुलभूषण गोयल ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल और प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ से मुलाकात की। कुलभूषण गोयल के साथ कालका नगर परिषद के नवनिर्वाचित प्रधान कृष्ण लांबा भी थे। इस अवसर पर जिला भाजपा प्रभारी डा. संजय शर्मा, मीडिया प्रभारी संजय आहूजा, वरिष्ठ नेता श्याम लाल बंसल भी मौजूद रहे। कुलभूषण गोयल ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल को बधाई दी। महापौर ने नगर निकाय चुनावों में भाजपा की शानदार जीत का श्रेय मुख्यमंत्री मनोहर लाल और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश धनखड़ को दिया है। कुलभूषण गोयल ने कहा कि सरकार और संगठन ने मिलकर लोगों के हितों के लिए जनकल्याणकारी योजनाओं को लागू किया, जिसकी बदौलत आज जनता ने भाजपा को इतनी बड़ी जीत दी। कुलभूषण गोयल ने कहा कि सभी कार्यकर्ताओं की मेहनत रंग लाई है और अब आने वाले पंचायत चुनावों में भी भाजपा शानदार जीत दर्ज करेगी। कुलभूषण गोयल ने कहा कि प्रदेश की जनता ने भाजपा सरकार द्वारा किए जा रहे विकास कार्यों पर अपनी मोहर लगा दी है। जनहित में किए जा रहे काम लोगों को पसंद आ रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.