मोदी ने समूचे विश्व में देश का गौरव बढ़ाया:किरण खेर

चण्डीगढ़।  चंडीगढ़ लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी एवं निवर्तमान सांसद किरण खेर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विश्व का सबसे ताकतवर एवं दूरदर्शी सोच वाला नेता करार देते हुए कहा है कि मोदीके कारण देश का सम्मान समूचे विश्व में बढ़ा है। किरण खेर बुधवार  को सैक्टर-37 में पार्षद अरूण सूद की अध्यक्षता  में आयोजित  जनसभा को  संबोधित  कर रही थी। उन्होंने कहा कि निकट भविष्य में होने  वाला चुनाव  देश की तकदीर बदलेगा।  किरण खेर ने अपनेकार्यकाल का ब्यौरा पेश करते हुए कहा कि उन्होंने अपने प्रयासों से यह सुनिश्चित किया कि नए ठेकेदार के आने से पहले पुराने कर्मचारियों को नहीं निकाला जाएगा। चंडीगढ़ में सरकारी कर्मचारियों के लिएआवासीय योजना को फिर से चालू करवाने को बड़ी उपलब्धि बताते हुए सांसद ने कहा कि वह केंद्र सरकार द्वारा देशभर में करवाए गए विकास कार्यों के बल पर ही वोट मांग रही हैं।

इस अवसर पर बोलते हुए पूर्व मेयर एवं पार्षद अरूण सूद कांग्रेस प्रत्याशी को घेरते हुए कहा कि उनके मंत्री रहते समय हुए घोटाले आज भी चर्चा में हैं।चंडीगढ़ की जनता उनसे जवाब मांग रही है और वह चेहरा छिपारहे हैं। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सतपाल सेठी, पूर्व मेयर कमला शर्मा, महिला प्रकोष्ठ की उपाध्यक्षा नेहा अरोड़ा, बूथ प्रभारी डीएस राणा, दविंदर चौधरी समेत कई नेता मौजूद थे। इसी दौरान किरण खेर ने बुधवार को अलग-अलग स्थानों  पर जनसभाओं का आयोजन किया। जिसके तहत किरण खेर ने सैक्टर-37, सैक्टर-27,सैक्टर-56, सैक्टर-46 में दुकानदारों व सैक्टर-28 स्थित मोटर मार्केट में  मैकेनिक्स  को भी संबोधित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published.