यमुना एक्सप्रेस-वे हादसे पर सांसद संजय और सुशील ने जताया शोक

नई दिल्ली । आम आदमी पार्टी (आप) के राज्यसभा सदस्य संजय सिंह और सुशील गुप्ता ने उत्तर प्रदेश के आगरा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर हुए बस दुर्घटना में मारे गए लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

संजय सिंह ने ट्वीट कर कहा है कि इस कठिन घड़ी में परिवारों को ईश्वर यह दु:ख सहने की शक्ति दे। घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की ईश्वर से प्रार्थना करता हूं। जबकि सांसद सुशील गुप्ता ने दु:ख प्रकट करते हुए कहा है कि यमुना एक्सप्रेस वे पर बस दुर्घटना के बारे में जानकर गहरा दु:ख हुआ। हादसे में 29 यात्रियों की जान चली गई। मेरे विचार और प्रार्थना उनके परिवारों के साथ हैं। 

उल्लेखनीय है कि सोमवार को यमुना एक्सप्रेस-वे पर लखनऊ से दिल्ली जा रही है एक बस आगरा के पास रेलिंग तोड़ते हुए 50 फीट गहरे नाले में गिर गई। इस हादसे में 29 यात्रियों की मौत हो गई, जबकि दर्जनों लोग घायल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.