विपिन सिंह परमार ने हिमाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन पर गहरा दु:ख व्यक्त किया।
शिमला । हिमाचल प्रदेश विधान सभा के माननीय अध्यक्ष श्री विपिन सिंह परमार ने देवभूमि हिमाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन पर गहरा शोक प्रकट किय है । श्री परमार ने कहा कि कल्याण सिंह जी एक स्टेट्समैन, वरिष्ठ प्रशासक, ज़मीनी नेता और एक महान इंसान थे तथा उत्तर प्रदेश के विकास में उनका अमिट योगदान रहा है। श्री परमार ने कहा कि कल्याण सिंह के निधन से राष्ट्रीय राजनीति को क्षति हुई है। वे एक सच्चे राष्ट्रवादी नेता थे। श्री परमार ने कहा कि कल्याण सिंह एक कद्दावर नेता थे तथा सीधे तौर पर गरीबों, असहायों तथा समाज में पिछड़े तपकों से जुड़े नेता थे। कल्याण सिंह का व्यक्तित्व सरल स्वभाव का था। उनके निधन से देश व प्रदेश को विशेषकर उत्तर प्रदेश को अपूर्णीय क्षति हुई है जिसकी भरपाई करना मुश्किल है। श्री परमार ने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना प्रकट की है तथा सम्पूर्ण परिवार को इस असहनीय दु:ख को सहन करने की परम् पिता पमात्मा से प्रार्थना की है व दिवंगत आत्मा की शान्ति की कामना की है। हिमाचल प्रदेश विधान सभा के उपाध्यक्ष श्री हंस राज ने भी हिमाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन पर गहरा दु:ख प्रकट किया है तथा दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की है।