शहर में महिला दिवस पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, सौगात में मुफ्त में वृंदावन की यात्रा कराएगी

चण्डीगढ़ । आज सेक्टर 49 स्थित कम्युनिटी सेंटर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस कार्यक्रम भाजपा महिला मोर्चा महासचिव रूबी गुप्ता एवं महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रिंकू सिन्हा के नेतृत्व में आयोजित बड़े हर्षोल्लास धूमधाम से आयोजित किया गया। कार्यक्रम में चण्डीगढ़ की महापौर श्रीमती सरबजीत कौर, पूर्व महापौर एवं भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सदस्य एवं गुजरात प्रदेश महिला मोर्चा की प्रभारी श्रीमती पूनम शर्मा, स्थानीय पार्षद राजेंद्र शर्मा एवं बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया व अनेक मनोरंजक कार्यक्रमों, देश भक्ति कविताएं, संबोधन प्रतियोगिता आदि खेलों का भी आयोजन किया गया।
महापौर श्रीमती सरबजीत कौर ने अपने संबोधन में कहा कि मेरी जैसी घरेलू महिला चण्डीगढ़ की प्रथम नागरिक महापौर बन सकती है तो आप भी महिलाएं भारत के किसी भी महत्वपूर्ण पद पर पहुंच सकते हैं। चण्डीगढ़ की पूर्व महापौर एवं गुजरात प्रदेश महिला मोर्चा की प्रभारी श्रीमती पूनम शर्मा एवं रूबी गुप्ता ने महिला दिवस के उपलक्ष महिलाओं के लिए सौगात की घोषणा करते हुए महिलाओं को वृंदावन की मुफ्त में यात्रा करवाई जाएगी, जिसमें उनके खाने-पीने और ठहरने की भी व्यवस्था होगी। इसके लिए जल्द तिथि की और कार्यक्रम घोषणा कर दी जाएगी। 
पूनम शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा महिलाओं के लिए किए जा रहे जनकल्याण की योजनाओं को घर घर दस्तक देकर अवगत एवं जागरूक किया जाएगा। कार्यक्रम की आयोजक रुबी गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा कि घरेलू कामकाजी महिलाओं को सामाजिक राजनीतिक तौर पर परिपक्व करने के लिए धार्मिक सामाजिक सम्मेलनों का अधिक से अधिक आयोजन किए जाएंगे महिला दिवस के इस अवसर पर महिला डॉक्टर महिला वकील महिला अधिकारी एवं महिला कामकाजी को विशेष रूप से सम्मानित कर समाज में महिलाओं को प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर विशेष रूप से सुश्री सुदर्शन जोशी, गीता रानी, मीरा शर्मा, मीरा पासवान, सोनम शर्मा आदि ने भाग लिया।  
अखिल भारतीय उत्तर प्रदेश वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य पर श्री सिद्ध बाबा अमरनाथ महावीर मंदिर, सेक्टर 29 में महिला सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेविका नेहा वर्मा एवं आयुष मिशन के नोडल ऑफिसर डॉ. राजीव कपिला, एसबीआई के एजीएम सुरेश गोयल एवं डॉ. इंदु रूबल उपस्थित रहे। इस अवसर पर अनेक महिलाओं को उनकी उपलब्धियों को देखते हुए सम्मानित किया गया व संस्था द्वारा सम्मान पत्र दिया गया। संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष विद्या शंकर पाठक व प्रदेश अध्यक्ष रामायण कुशवाहा ने महिला दिवस पर महिलाओं को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी।
वैश्विक ऊर्जा प्रबंधन और ऑटोमेशन कंपनी श्नाइडर इलेक्ट्रिक ने मंगलवार को डेराबस्सी में लो वोल्टेज टीटीए पैनल्स (प्रिज्मा एसईटी) निर्माण के लिए अपने पार्टनर (एनर्जी एनर्जी सॉल्यूशंस एलएलपी) की एक अत्याधुनिक सुविधा का उद्घाटन किया। डेराबस्सी सुविधा का उद्घाटन  ल्यूक रेमोंट – ईवीपी, इंटरनेशनल ऑपरेशंस,  ने किया मौके पर  अनिल चौधरी – प्रबंध निदेशक और सीईओ, ग्रेटर इंडिया जोन और दीपक शर्मा – वरिष्ठ उपाध्यक्ष, एकीकरण प्रबंधक   भी उपस्थित रहे। 
ल्यूक ने बताया कि शेनाइडर में जॉब की शुरुआत के लेवल पर  में महिलाओं की संख्या  50 परसेंट, मिड लेवल पर 40 प्रतिशत व टॉप लेवल पर 30 परसेंट सुनिश्चित की जाती है , यही सही मायने में वीमेन एम्पावरमेंट है । ल्यूक रेमोंट ने उद्घाटन के बाद मीडियाकर्मियों को जानकारी देते हुए कहा कि, श्नाइडर में हम सभी को उनकी ऊर्जा और संसाधनों का अधिकतम लाभ उठाने के लिए सशक्त बनाते हैं जिससे सभी के लिए प्रगति और स्थिरता बनी रहे। श्नाइडर में इसे हर एक और हर जगह के लिए  *लाइफ इज आन*  कहा जाता है। टीम एनजी एनर्जी श्नाइडर टीम की आभारी है और इस साझेदारी को आगे ले जाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.