शिमला : पति ने फंदा लगाकर दी जान, पत्नी और ससुराल पक्ष के चार लोग गिरफ्तार

शिमला। राजधानी शिमला में विवाहित युवक ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने इस घटना को लेकर मृतक की पत्नी व ससुराल पक्ष के चार लोगों को गिरफ्तार किया है। मामला ढली थाना क्षेत्र के जुन्गा का है।  खुदकुशी करने वाले युवक की पहचान कमल किशोर (30) पुत्र रामक्रष्ण के रूप में हुई। युवक का एक बच्चा भी है। जांच के दौरान पुलिस ने मृतक के पास से एक सुसाइड नोट बरामद किया है। इसमें ससुराल पक्ष के पांच लोगों पर आत्महत्या के लिए विवश करने का आरोप लगाया गया है। पांच लोगों में उसने पत्नी और ससुराल पक्ष के चार लोगों पर आत्महत्या के लिए विवश करने का आरोप लगाया है। 

पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक युवक का शव गुरुवार को पेड़ से लटका हुआ था। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पेड़ से उतारकर मामले की तफ्तीश शुरू की। सुसाइड नोट पर कार्रवाई को अमल में लाते हुए ढली पुलिस ने ससुराल पक्ष के पांचों लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में मृतक युवक की पत्नी अनिता, ससुर राम स्वरूप, सास वनिता, साला विकास और साली मंजू शामिल हैं। पुलिस इस मामले के पीछे पारिवारिक विवाद को वजह मान रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.