शिविर में पैनल अधिवक्ताओंं ने किया लिंग भेदभाव नहीं करने के बारे में जागरूक

भिवानी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के चेयरमैन तथा जिला एवं सत्र न्यायाधीश दीपक अग्रवाल के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं सीजेएम कपिल राठी के निर्देशानुसार ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में लिंग भेदभाव समाप्त करने को लेकर जागरुकता कैंप आयेाजित किए गए, जिसमें पैनल अधिवक्ताओं ने लोगों को लिंग-भेद नहीं करने के बारे में जागरूक किया गया।
वीरवार को गांव कालूवास, उमरावत व शहर के दुर्गा कॉलोनी में जेंडर सेंसेटाइजेशन पर जागरुकता कैंप का आयोजन किया गया। जागरुकता कैंप में पैनल अधिवक्ता पूजा तंवर व विधिक स्वयं सेवक राजेश ने महिलाओं व लड़कियों को जेंडर सेंसेटाइजेशन के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि महिला और पुरूष दोनों एक समान इंसान है और भारतीय संविधान भी महिला और पुरुष बराबर मानता है। उन्होंने कहा कि समाज में महिला और पुरूष वर्ग दोनों को समानता का अधिकार प्राप्त है। नारी सशक्तिकरण, नारी का शिक्षित होने के साथ आर्थिक, सामाजिक रूप से समान होना बेहद महत्वपूर्ण है। साथ ही महिलाओं पर होने वाले अत्याचारों पर रोकथाम जरूरी है। इस अवसर पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और महिलाएं उपस्थित रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published.