समाज के अर्थिक रूप से पिछड़े हुये लोगों की सहायता करना महाशिवरात्रि पर्व मनाने का एक अच्छा तरीका : सत्य पाल जैन
चण्डीगढ़। ओम् महादेव कांवड़ सेवा दल की ओर से आज महाशिवरात्रि पर्व के उपलक्ष्य में 18 गरीब कन्याओं की शादी की गई। यह कार्यक्रम सैक्टर 45 के ग्रांउड में किया गया जिसमें शहर के हजारों लोगों ने भाग लिया। चण्डीगढ़ के पूर्व सांसद एवं भारत सरकार के अपर महासालिसिटर श्री सत्य पाल जैन ने इस अवसर पर विशेष अतिथि के नाते उपस्थित रहे।