सीएम आवास का घेराव करने पहुंचे कर्मचारी
चंडीगढ़ बॉर्डर पर पुलिस ने रोका
पानी के बौछार के साथ आंसू के गोले दागे
चंडीगढ़। पुरानी पेंशन बहाली को लेकर संघर्ष समिति के बैनर तले हजारों की संख्या में कर्मचारियों ने सीएम आवास का घेराव करने के लिए पंचकूला कूच किया। इस दौरान पुलिस ने बीच रास्ते में चंडीगढ़ बॉर्डर पर उन्हें बैरिकेट्स लगाकर रोक लिया,जिससे प्रदर्शनकारी उग्र होने लगे तो उन पर वाटर कैनिंग का प्रयोग किया। साथ ही आंसू गैस के गोले भी दागे गए।बता दें कि पुरानी पेंशन की बहाली को लेकर संघर्ष समिति की बैनर तले हजारों की संख्या में कर्मचारियों ने पंचकूला में जमकर प्रदर्शन किया । जिसके बाद सीएम आवास का घेराव करने के लिए कूच किए, लेकिन पुलिस के साथ उनका संघर्ष जारी रहा। कर्मचारियों और पुलिस के बीच टकराव की भी संभावनाएं बनी रही।
ओपी एस को लेकर सड़कों पर उतरे हजारों कर्मचारी, रोकने में जुटा भारी पुलिस बल
पुरानी पेंशन स्कीम लागू करने की मांग को लेकर हरियाणा के पंचकूला में विशाल विरोध प्रदर्शन दिन भर जारी रहा | इस दौरान हजारों प्रदर्शनकारी मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने के लिए चंडीगढ़ पंचकूला बॉर्डर पर मौजूद रहे जहां उन्हें चंडीगढ़ में घुसने से रोक दिया| दरअसल सीएम आवास का घेराव करने के लिए प्रदर्शनकारी पंचकूला सेक्टर 5 शालीमार ग्राउंड से चंडीगढ़ के लिए निकले थे | प्रदर्शनकारियों की भारी संख्या को देखते हुए पंचकूला चंडीगढ़ बॉर्डर पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात की गई | वहीं चंडीगढ़ पुलिस और पंचकूला पुलिस द्वारा बैरिकेडिंग की गई | हरियाणा भर से विभिन्न विभागों के सरकारी कर्मचारी रविवार को मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने के लिए निकले | जानकारी के मुताबिक चंडीगढ़ पंचकूला बॉर्डर पर पहुंचते ही प्रदर्शनकारियों को रोक दिया गया और पंचकूला चंडीगढ़ का हाउसिंग बोर्ड पुलिस छावनी में बदल गया |
सीएम से सोमवार को मुलाकात करेंगे प्रदर्शनकारी
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल के ओएसडी गोपेश्वर दयाल प्रदर्शनकारियों से बातचीत के लिए चंडीगढ़ पंचकूला बॉर्डर पर पहुंचे | एसोसिएशन के प्रधान वीरेंद्र धारीवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री ने सोमवार को विधानसभा सत्र के बाद मिलने के लिए बुलाया है | मुख्यमंत्री के ओएसडी भूपेश्वर दयाल ने प्रदर्शनकारियों से कहा कि सोमवार को विधानसभा सत्र खत्म होने के बाद हरियाणा के मुख्यमंत्री प्रदर्शनकारियों के प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात करेंगे | मुख्यमंत्री से बातचीत करवाने का आश्वासन देने के बाद प्रदर्शनकारी वापस लौट गए |
धरना स्थल बनाए जाने से लोगों में बेहद रोष
पंचकुला के आस पास के चंडीगढ़ के रिहायशी इलाकों में आंसू गैस से लोगों की आंखों में तिलमिलाहट हुई तो गुस्साए लोगों ने कहा कि चंडीगढ़ को अपनी राजधानी बताने वाला हरियाणा और पंजाब ही चंडीगढ़ को दुख देने लगा है तो उनका हक भी चंडीगढ़ से हटा देना चाहिए क्योंकि हर दूसरे दिन हाउसिंग बोर्ड चौंक को आमजन के लिए बंद करने से जाम की स्थिति के कारण सरकारी कर्मचारियों , एम्बुलेंस, बच्चों की पढ़ाई व आसपास के लोगों के स्वास्थ पर इसका दुष्प्रभाव साफ तौर पर दिखने लगा है| स्थानीय निवासियों के कहे अनुसार पंचकुला प्रशासन को चंडीगढ़ प्रशासन की तरह इन प्रदर्शनों के लिए एक स्थान निर्धारित कर देना समय की आवश्यकता है,ताकि उस स्थान पर होने वाले प्रदर्शन से आमजन को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े |