सीएम मनोहर लाल ने किया हॉकी वर्ल्ड कप ट्रॉफी का अनावरण

दिया जीत का नारा
चंडीगढ़। देश में होने वाले हॉकी वर्ल्ड कप के लिए हॉकी ट्राफी यात्रा निकाली जा रही है जो हरियाणा के शाहाबाद और सोनीपत के रास्ते दिल्ली जाएगी। हॉकी ट्राफी यात्रा के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने चंडीगढ़ में हॉकी वर्ल्ड कप ट्राफी का अनावरण किया।इस मौके पर खेल मंत्री संदीप सिंह मौजूद रहे। इस दौरान मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने भारतीय हॉकी टीम को शुभकामनाएं दी। साथ ही मुख्यमंत्री ने टीम के लिए खेलेगा इंडिया, जीतेगा इंडिया, जीतेगी हॉकी का भी नारा दिया। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि हॉकी विश्व कप के कैंप में हरियाणा के 5 खिलाड़ी शामिल है। उम्मीद कि सभी खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन कर प्रदेश का नाम रोशन करेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि खेलों में हरियाणा का प्रदर्शन हमेशा शानदार है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के खिलाड़ियों ने ओलपिंक में पदक जीत कर प्रदेश का नाम रोशन किया। उन्होंने कहा कि देश का गोल्ड मेडल दिलवाने वाली नीरज चोपड़ा भी हरियाणा का बेटा है शाहाबाद हॉकी स्टेडियम में हॉकी विश्व कप ट्राफी के पहुंचने पर ज़ोरदार स्वागत किया गया है। खेल मंत्री संदीप सिंह और लेफ्टिनेंट विक्रम जीत सिंह भी इस दौरान मौजूद रहे। खेल मंत्री संदीप सिंह ने कहा कि यह बड़ा मौका है जब हॉकी वर्ल्ड कप भारत में हो रहा है। भारत हॉकी वर्ल्ड कप की मेजबानी कर रहा है और मेजबानी करने वाले देश के खिलाड़ियों में उत्साह भी ज्यादा होता है। संदीप सिंह ने टीम के सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि पूरे जोश और जज्बे के साथ खिलाड़ियों को खेलना चहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published.