सूर्य नमस्कार शरीर व मन को स्वस्थ रखता है

स्कूल, कॉलेजों अन्य संस्थानों में सूर्य नमस्कार अभियान जोर-शोर से चलाया जा रहा है

भिवानी। आजादी के 75वें अमृत महोत्सव की श्रृंखला में आयुष विभाग के निर्देशानुसार डीसी नरेश नरवाल के मार्गदर्शन में जिला में 75 लाख सूर्य नमस्कार अभियान जोर-शोर से चलाया जा रहा है। विभाग द्वारा स्कूल, कॉलेजों व अन्य संस्थानों में सूर्य नमस्कार और योगा करवाया जा रहा है। इसी कड़ी में स्थानीय राजकीय कन्या सीनियर सैकेंडरी स्कूल व आईकॉन पब्लिक स्कूल में विद्यार्थियों को सूर्य नमस्कार करवाया गया।
इस दौरान आयुष विभाग से योगा स्पेशलिस्ट एवं योगा नोडल अधिकारी डॉ. निशा बताया कि जिले के सभी स्कूलों में हर रोज सूर्य नमस्कार करवाया जाता है। उन्होंने बताया कि सूर्य नमस्कार के निरंतर अभ्यास से व्यक्ति के शरीर व मन को सम्पूर्ण रूप से स्वस्थ रखनें में सहायता मिलती है। उन्होंने बताया कि हमें सुबह ब्रह्ममूर्हत में उठना चाहिए। सूर्योदय के समय निरंतर सूर्य नमस्कार सहित योगाभ्यास करना चाहिए। इससे हमारे शरीर में विटामिन डी की सही मात्रा बनी रहती है, जिससे हमारी हड्डियां मजबूत रहती हैं। उन्होंने बताया कि कोरोना काल के समय लगातार घरों में रहने से और समुचित सूर्य प्रकाश न मिलने से व्यक्तियों में विटामिन डी की मात्रा की शरीर में कमी आई है, जिसको प्रात: काल सूर्य नमस्कार आदि योगाभ्यास से पूर्ण किया जा सकता है। नियमित सूर्य नमस्कार अभ्यास से शरीर में अतिरिक्त वसा भी जमा नहीं हो पाती। अत: मोटापा, मधुमेह आदि जीवन पद्धति जनित विकारों से भी बचाव रहता है। व्यक्ति का पाचन तंत्र सुचारू रूप से कार्य करता है एवं शरीर में लचीलापन बना रहता है। जिला आयुर्वेद अधिकारी देवेन्द्र शर्मा ने बताया सूर्य नमस्कार बच्चों में मानसिक एकाग्रता को विकसित करता है। यह तनाव को कम करने में भी सहायक है। सूर्य नमस्कार से स्त्रियों में मासिक धर्म संबंधित बिमारियों से भी बचाव रहता है। आयुष विभाग में कार्यरत आयुष योग सहायकों द्वारा 13 बार सूर्य नमस्कार करवाने के लिए अलग-अलग गांवों में योगाभ्यास करवाकर आमजन को जागरूक किया जा रहा है तथा 75 लाख सूर्य नमस्कार अभियान के तहत द्धह्लह्लश्चह्य://७५द्यड्डद्मद्धह्यह्वह्म्4ड्डठ्ठड्डद्वड्डह्यद्मड्डह्म्द्धड्डह्म्4ड्डठ्ठड्ड.ष्शद्व वेबसाईट रजिस्ट्रेशन पर करवाएं जा रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.