हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष श्री ज्ञानचंद गुप्ता ने पिंजौर स्थित रेलवे अंडर ब्रिज का किया निरीक्षण
श्री गुप्ता ने सुनी चाण्क्य काॅलोनी के निवासियों की समस्या
पंचकूला। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष श्री ज्ञानचंद गुप्ता ने पिंजौर स्थित रेलवे अंडर ब्रिज का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां चाण्क्य काॅलोनी के निवासियों की सर्विस लेन को लेकर समस्या भी सुनी। इस अवसर पर उनके साथ हरियाणा के मुख्यमंत्री के ओएसडी भारत भूषण भारती भी उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री मनोहरलाल के निर्देशानुसार वे तथा ओएसडी भारत भूषण भारती उनकी समस्या के बारे में जानने आए हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी काॅलोनी निवासी को किसी भी प्रकार की समस्या नहीं आने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि वे जल्द ही उनके द्वारा बताई गई सभी बातों की रिपोर्ट के साथ मुख्यमंत्री से मुलाकात करके उनकी रिपोर्ट के बारे मे उन्हें अवगत करवाएंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री की ओर से काॅलोनीवासियों की समस्या का जल्द समाधान करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर पंचकूला नगर निगम के मेयर कुलभूषण गोयल, जिला बीजेपी प्रधान अजय शर्मा, कालका नगर परिषद के चेयरमैन कृष्ण लांबा, बीजेपी के पूर्व जिला प्रधान दीपक शर्मा, जिला संगठन महामंत्री विरेन्द्र राणा तथा नरग परिषद कालका के अनेकों पार्षद भी उपस्थित थे।