30 महीने के अंदर वादा पूरा करूंगा अन्यथा इस्तीफा दूंगा: शर्मा

साधना (चंडीगढ़) सेक्टर 45 में चंडीगढ़ की आवाज पार्टी के लोकसभा उम्मीदवार अविनाश सिंह शर्मा ने “सुनो सुनाओ, मुद्दा बताओ, अपना मेनिफेस्टो खुद बनाओ” कैंपेन में डोर टू डोर जाकर लोगों कि समस्याओं को सुना और अपने मैनिफेस्टो में डालने की बात कही। लोगो को संबोधित करते हुए शर्मा ने कहा कि “हमलोग नामांकन दाखिल करते समय रजिस्टर्ड एफीडेविट देगे की 30 महीने के अंदर अगर अपना मेनिफेस्टो में दिये  वादे पुरा करुंगा। अनयथा मेरा इस्तीफा समझा जाए। वोट देकर जो लोग मुझे संसद में भेजेगे ।  वे  लोग रिफरेडम  कर मुझे वापस बुला सकते हैं। सारा खर्च चंडीगढ़ चंडीगढ़ की आवाज पार्टी देगी। भाजपा कांग्रेस एवं दल बदलू नेता अब घबरा गये है जो लोग झूठे वादे करते थे। हमलोग चुनाव से पूर्व ही लाल डोरे के आतंक को खत्म कर एवं चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड के 2010 के दबे नीड बेस चेज नोटिफिकेशन और 50 वर्ग मीटर से कम के मकानों फ्लैटों के मालिकाना हक के दबे कागजात को उजागर कर कांग्रेस भाजपा की पोल खोला‌ ।“ शर्मा ने जनता को विश्वास दिलाया कि जनता के सहयोग से संसद  जाकर जनता की आवाज बनेंगे। राजनीतिक पार्टियों के नेता जनता के सहयोग से संसद भवन जाकर पार्टी की आवाज बनते हैं। जनता से कोई लेना-देना नहीं होता है। उदाहरण चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड नीड बेस चेज की मांग रही है।  सेक्टर 45 के रजनीश वशिष्ठ ने कहा कि वर्षों की तलाश, चंडीगढ़ का ईमानदार विकल्प समस्याओं का समाधान करने वाले अविनाश सिंह शर्मा हमलोगो को मिल गये है। चंडीगढ़ की जनता अपना कीमती वोट देकर अविनाश सिंह शर्मा को संसद भेजेगी। इस मौके पर मुख्य रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष कमल किशोर शर्मा, परविंदर शामपुरी, बंटी,ममन, सुनील,नछहतर, हरीश,अमन, बसंत, बहादुर, शमशेर आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.