शिअद व भाजपा गठबंधन पर बधाई दी

जगदीप (हिद जनपथ) पंचकूला।  भाजपा प्रत्याशी श्री रत्न लाल कटारिया जी का चुनावी कार्यालय खुलवाने के अवसर पर क्षेत्रीय विधायक बहन लतिका शर्मा जी को शिरोमणि अकाली दल पंचकूला जिला अध्यक्ष मलविंदर सिंह बेदी ने लोक सभा चुनाव के लिए शिअद व भाजपा  गठबंधन पर बधाई दी और सहयोग के लिए वचन दिया ।  बेदी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हमारा लक्ष्य सिर्फ ओर सिर्फ मोदी सरकार को केन्द्र में लाने है ।  वहां पर उपस्थित हरियाणा टूरिज्म के चेयरमैन श्री जगदीश चोपड़ा जी, श्रीमती बंतो कटारिया जी डायरेक्टर गेल इंडिया जिला अध्यक्ष शिअद मलविंदर सिंह बेदी जी जिला अध्यक्ष भाजपा श्री दीपक शर्मा जी, दलजीत सिंह मरड,  जिला सचिव स हरदीप सिंह भुल्लर जी रिटायर्ड पुलिस उपाधीक्षक स दलजीत सिंह वालिया जी सुखा सैणी जी, श्री तंवर जी, डी डी शर्मा जी, श्री राम नाथ पटेल जी,श्री ओ पी गुप्ता जी आदि गण्यमान्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.