संविधान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम का बहिष्कार संविधान निर्माता अम्बेडकर का अपमान : रविशंकर

नई दिल्ली । भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी पार्टियों द्वारा संविधान दिवस पर आयोजित कार्यक्रम का बहिष्कार करने को संविधान निर्माता भीमराव अम्बेडकर का अपमान बताया है। उन्होंने कहा कि ‘संविधान दिवस’ राष्ट्रीय दिवस है जो राजनीतिक मतभेदों से ऊपर है।

भाजपा नेता प्रसाद ने कहा कि 26 नवम्बर संविधान दिवस है यह राजनीतिक मतभेदों से ऊपर है। कांग्रेस का संविधान दिवस पर केन्द्रीय कक्ष में आयोजित कार्यक्रम में भाग न लेना संविधान निर्माता डॉ भीमराव अम्बेडकर का अपमान है। इसमें कुछ भी नया नहीं है। उन्होंने कहा कि सभी को धरना देने का अधिकार है लेकिन कुछ दिन राजनीति से ऊपर है। आज का दिन सबके लिए गर्व का दिन है। यह गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार है और संविधान का अनादर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published.