राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए चन्नी मॉडल से बढिय़ा अन्य कोई मॉडल नहीं हो सकता – मुख्यमंत्री
मोगा: दिल्ली मॉडल को सिरे से नकारते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री स. चरणजीत सिंह चन्नी ने राज्य में चन्नी मॉडल इसका प्रत्यक्ष प्रमाण है जहाँ सभी को समान अवसर मुहैया करवाए जा रहे हैं। यहाँ पुरानी दाना मंडी में महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा का अनावरण करने के अवसर पर समारोह के दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने यह मॉडल महान गुरू साहिबान की शिक्षाओं के अनुरूप है, जिन्होंने हमें समानता और भाईचारे का मार्ग दिखाया। उन्होंने कहा कि यह मॉडल राज्य की प्रगति और लोगों की खुशहाली के लिए लागू किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह मॉडल तब तक लागू रहेगा, जब तक वह राज्य के मुख्यमंत्री के तौर पर पंजाब की सेवा करते रहेंगे। मुख्यमंत्री चन्नी ने कहा कि यह मॉडल लोगों के कल्याण और राज्य के समग्र विकास पर अधारित है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह मॉडल किसी एक व्यक्ति या परिवार को राज्य के साधन लूटने की इजाज़त नहीं देता। हालाँकि, उन्होंने कहा कि चन्नी मॉडल राज्य में साधनों और अवसरों के प्रति हरेक की पहुँच होने पर आधारित है। मुख्यमंत्री चन्नी ने लोगों को इस मॉडल का सहयोग करने की अपील की, जिससे राज्य की शान बहाल की जा सके। ‘आप’ के प्रमुख पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अरविन्द केजरीवाल का दिल्ली मॉडल झूठ का पुलिन्दा होने से अधिक कुछ भी नहीं।
उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने लोगों के भले के लिए महत्वपूर्ण पहल की हैं, जबकि केजरीवाल और उसकी कंपनी लोगों के साथ केवल वादे ही कर रही है। मुख्यमंत्री चन्नी ने कहा कि मैं कभी भी नकली केजरीवाल नहीं हो सकता, क्योंकि मैं उसकी तरह कपटी और चालाक नहीं हो सकता। राज्य की वित्तीय स्थिति पर सवाल उठाने वालों पर चुटकी लेते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पंजाब और लोगों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और इसके लिए फंड की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि यह फंड लोगों के हैं और उनकी सरकार इसको लोगों पर ही ख़र्च करेगी। मुख्यमंत्री चन्नी ने कहा कि वह सरकार के कामकाज की खामियों को खत्म कर रहे हैं और बिचौलियों द्वारा हड़पे जा रहे पैसे को आम लोगों के कल्याण के लिए इस्तेमाल किया जाएगा।