औद्योगिक क्षेत्र के व्यापारियों ने अपनी मांगों को लेकर की भूख हड़ताल
चंडीगढ़। चंडीगढ़ औद्योगिक क्षेत्र फेस दो के व्यापारियों ने नगर निगम और प्रशासन के रवैये से तंग आकर भूख हड़ताल कर दी है। अवि भसीन व दीपक शर्मा ने बताया कि कुछ दिन पूर्व उद्योगपतियों ने चंडीगढ़ के प्रशासक को इस संबध में ज्ञापन सौंपा था कि 1972 से चली आ रही पॉलिसी को बदला जाना चाहिए। उन्होंने मांग की है कि 2 कनाल से ऊपर सभी कारोबारियों के लिए नीड बेस्ड चेंज के अंतर्गत कन्वर्जन पॉलिसी लागू कर दी है। इसी आधार पर इससे छोटे क्षेत्र में व्यापार कर रहे सभी व्यापारियों को इसी दायरे में रखा जाए। व्यापारियों ने बताया कि वे होलसेल का कार्य करते हैं। अन्य निर्माण कार्यों के लिए वे कच्चे माल की आपूर्ति करते हैं। इसके साथ साथ में कई वर्षों से टैक्स अदा करने के साथ-साथ कई लोगों को रोजगार दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज नगर निगम की ओर से वीडियोग्राफी कराई गई। जिसके कारण उन्हें नगर निगम कि इस कार्य से व्यापारियों में रोष है। इंडस्ट्रियल एरिया में लगभग 4000 व्यापारी हैं। उन्होंने प्रशासन से आग्रह किया है कि उनकी मांगों को मध्य नजर रखते हुए समय के साथ पॉलिसी में बदलाव किया जाए।