एन के शर्मा ने कार्यकर्ताओं को दिया नारा अपना बूथ-करो मजबूत

लालडू में अकाली दल के चुनाव कार्यालय का उदघाटन

लोग समस्याओं से ज्यादा ढिल्लों के जुल्मों की कहानी बताते हैं

ढिल्लों ने समर्थकों से पांच साल चलवाए वसूली कांउटर

लालडू। राबस्सी विधानसभा क्षेत्र से शिरोमणि अकाली दल एवं बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी एवं विधायक एन के शर्मा ने पार्टी कार्यकर्ताओं को अपना बूथ-करो मजबूत का नारा देते हुए कहा है कि चुनाव प्रचार में कांग्रेस तथा आम आदमी पार्टी का गठबंधन बेनकाब हो चुका है। दोनों पार्टियों के प्रत्याशी चुनाव से पहले जहां मिलकर खनन कर रहे थे वहीं अब मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं।

एन के शर्मा आज लालडू में चुनाव कार्यालय के उदघाटन के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं तथा क्षेत्र वासियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे चुनाव करीब आ रहा है वैसे-वैसे अकाली दल-बसपा गठबंधन मजबूत होता जा रहा है। आज हालात यह है कि लोग कांग्रेस प्रत्याशी का विरोध नहीं बल्कि उससे नफरत करने लगे हैं और घर के दरवाजे बंद कर रहे हैं। क्योंकि पांच साल के दौरान उन्होंने आम जनता तो दूर अपने कार्यकर्ताओं से भी पैसे लिए बगैर काम नहीं किया है।

शर्मा ने कहा कि ढिल्लों समर्थकों ने यहां तहसील से लेकर अन्य सभी दफ्तरों में वसूली कांउटर खोले हुए हैं। जहां आम जनता से पैसे लिए बगैर काम नहीं हो रहे हैं। हलके में भ्रष्टाचार फैलाना और झूठी एफआईआर करवाना ही कांग्रेस की उपलब्धि है।

उन्होंने कहा कि वह जब चुनाव प्रचार के लिए गांवों में जाते हैं तो लोग अपनी समस्याओं की बजाए ढिल्लों के अत्याचार की कहानी बताते हैं। कोई गांव ऐसा नहीं है जहां इन्होंने एफआईआर करवाकर भाई को भाई से नहीं लड़वाया है। अकाली दल की सरकार आते ही एक-एक अत्याचार का हिसाब लिया जाएगा। इस अवसर पर जसपाल सरपंच जीरकपुर, बसपा नेता कर्मजीत कौर बड़ाना, नरिंदर शर्मा, मंजीत सिंह मलकपुर, बुल्लू राणा, एडवोकेट मनप्रीत भट्टी, अमन राणा, राजेश राणा समेत कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.