प्रकाश पर्व में शामिल होने के लिए दिया दुकानदारों को निमंत्रण
भिवानी । पानीपत में 24 अप्रैल को आयोजित होने वाले गुरु तेग बहादुर सिंह के 400 वें प्रकाश पर्व को लेकर धार्मिक-सामाजिक संगठनों के साथ-साथ व्यापारिक संगठनों के लोगों में भी खासा उत्साह बना हुआ है। प्रकाश पर्व में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी को लेकर शुक्रवार को नगर व्यापार मंडल द्वारा शहर में विशेष जनसंपर्क अभियान चलाया गया तथा लोगों को प्रकाश पर्व में शामिल होना का निमंत्रण दिया गया।
उल्लेखनीय है कि गुरु तेग बहादुर सिंह के 400 वें प्रकाश पर्व में पानीपत में 24 अप्रैल को प्रदेश स्तरीय समारोह का आयोजन किया जा रहा है। प्रकाश पर्व में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने को लेकर शुक्रवार को नगर व्यापार मंडल द्वारा भी शहर में संपर्क अभियान चलाया गया, जिसमें प्रधान भानू प्रकाश ने दुकानदारों को प्रकाश पर्व में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने को कहा। उन्होंने कहा कि प्रकाश पर्व में सिख संप्रदाय के अलावा विभिन्न धर्म व संप्रदायों से लोग शामिल होंगे। यह कार्यक्रम राजनैतिक न होकर सामाजिक है। उन्होंने व्यापारियों को बताया कि प्रदेश सरकार के निर्देशानुसार पानीपत पर्व में शामिल होने के लिए जिला प्रशासन द्वारा बसों की समुचित व्यवस्था की गई है। प्रत्येक बस पर प्रशासन द्वारा एक-एक नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाएगा।