सेवा ट्रस्ट यूके (इंडिया) ने पूंडरी में परशुराम जयंती व जस्सा सिंह आहलूवालिया जयंती पर रियल जूस का लगाया भंडारा
कैथल। आजादी के 75वें अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में स्वस्थ भारत, स्वस्थ समुदाय अभियान के तहत सेवा ट्रस्ट यू.के. (इंडिया) द्वारा मंगलवार को पूंडरी ग्यारह रूद्री मंदिर के नजदीक भगवान परशुराम जयंती के उपलक्ष्य में ट्रस्ट के द्वारा ट्रस्ट की सह आयोजक डाबर इंडिया लिमिटेड के सौजन्य से रियल जूस का लंगर लगाया गया। इस अवसर पर ई-लर्निंग कार्डिनेटर राजकुमार गर्ग ने कहा कि भगवान परशुराम शास्त्र व शस्त्र विद्या में निपुण होने के साथ साथ दूरदर्शी सोच के धनी थे। हम सबको उनकी शिक्षाओं को ग्रहण करना चाहिए। वहीं देवी मंदिर फतेहपुर में जस्सा सिंह आहलुवालिया की जयंती पर उन्हें याद करते हुए राजकुमार गर्ग ने कहा कि जस्सा सिंह लाल किले को फतेह करने वाले वीर योद्धा रहे। हमें उनकी पद चिन्हों पर चलने का प्रयास करना चाहिए। जस्सा सिंह आहलूवालिया को याद करते हुए उनकी जयंती के अवसर पर फतेहपुर देवी मंदिर में रियल जूस का लंगर लगाया गया। इस मौके पर रमेश कुमार, विनोद बंसल, श्रवण सिंगला, बलराज बंसल, मुकेश बसल, हिसम भुक्कल, वीना सेठी, निर्मल कुमार, राममेहर शर्मा, अक्षय गर्ग, मास्टर रतनलाल, अमित बत्रा, रजत छाबड़ा, सुधीर वालिया, कंवरजीत वालिया सहित ट्रस्ट के सभी सदस्य मौजूद थे।