भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का पंचकूला पहुंचने पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने किया स्वागत
पंचकुला। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शुक्रवार को पंचकूला पहुंचे। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने उनका स्वागत किया। नड्डा ने कहा कि भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मनोहर लाल के द्वारा किए गए कार्यों के माध्यम से देश और प्रदेश की राजनीतिक संस्कृति बदल दी है।भाजपा से पहले जाति और समुदाय के नाम पर वोट मांगते थे, समाज को बांटते थे। आज भाजपा के विकास कार्यों पर जनता अपनी मोहर लगा रही है। उन्होंने कहा कि हरियाणा किसानों की भूमि है। जवानों, खिलाड़ियों और पहलवानों की भूमि है। हरियाणा, भारत की रक्षा करने वाली पवित्र भूमि भी है।