कलश यात्रा के साथ शुरु होगा 108 कुंडीय गौ संवर्धन गायत्री महायज्ञ

पंचकूला। श्रीमाता मनसा देवी गोधाम पंचकूला में पंचकूला गौशाला ट्रस्ट और गायत्री परिवार पंचकूला द्वारा 108 कुंडीय गौ संवर्धन गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता और वरिष्ठ संघ प्रचारक प्रेम जी गोयल मुख्य अतिथि होंगे। सांसद रतनलाल कटारिया, गौ सेवा आयोग के चेयरमैन श्रवण गर्ग, पूर्व विधायक लतिका शर्मा, हरियाणा बाल कल्याण परिषद की मानद महासचिव रंजीता मेहता, शिवालिक विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष ओम प्रकाश सम्मानित अतिथि होंगे। 108 कुंडीय गौ संवर्धन गायत्री महायज्ञ के लिए बनाए जा चुके हैं। गायत्री परिवार पंचकूला के सुरेंद्र सिंह तोमर, अजय कौशिक, पवन सिंगला, उधम सिंह चौहान ने बताया कि यह आयोजन 5 नवंबर से 8 नवंबर तक होगा। 5 नवंबर को माता मनसा देवी मंदिर प्रांगण से कलश यात्रा शुरु होकर मनसा देवी गोधाम में संपन्न होगा। 6 नवंबर को देव पूजन एवं यज्ञ होगा और उसके बाद अखिल भारतीय गायत्री परिवार शांतिकुंज के कथावाचक श्याम बिहारी दूबे प्रवचन देंगे। 7 नवंबर को भी यज्ञ के बाद शाम को 24 हजार वेदीय दीप यज्ञ होगा। 8 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा पर यज्ञ एवं पूर्ण आहूति डाली जाएगी। प्रात: 11 से 12.30 बजे तक प्रवचन और उसके बाद विशाल भंडारा होगा। इस अवसर पर गायत्री परिवार पंचकूला शाखा के मंगतराम शर्मा, पवन सिंगला, सुरेंद्र सिंह तोमर, महेश कुमार, राजेश कुमार, संदल सिंह राणा, रोहताश गुप्ता, घनश्याम पंडित, अनु तोमर, प्रीति सराटकर, आरती वशिष्ठ भी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.