दिल्ली नगर निगम की जीत, सरकार के कामकाज पर मोहर – दलजीत तालु
भिवानी। इस देश के लोगों से आम आदमी पार्टी को जो प्यार मिल रहा है वो इस बात की गवाही है कि लोग अरविंद केजरीवाल को राष्ट्रीय नेता के रुप में पसंद कर रहे हैं। यह बात भिवानी आप जिलाध्यक्ष दलजीत तालु ने शुक्रवार को जिला कार्यलय में एक प्रेस वार्ता के दौरान कही।
दिल्ली एमसीडी जीत पर उन्होंने कहा कि यह सरकार के कामकाज पर जनता की मुहर है। उन्होंने कहा कि इस चुनाव परिणाम से एक बात तो स्पष्ट हो गई है कि भारतीय जनता पार्टी एवं केंद्र सरकार चाहे जितना जोर लगा ले और अपने एजेंसियों का दुरुपयोग कर आप नेताओं की गिरफ्तारियां करवा ले या उन्हें डराने धमकाने का काम करें, दिल्ली की जनता पार्टी के साथ है। उन्होंने कहा कि जनता आप को भाजपा और कांग्रेस का विकल्प मानती है। यही वजह है कि आज दिल्ली नगर निगम में भी आम आदमी पार्टी का पूर्ण बहुमत हो गया है। दिल्ली एमसीडी में जीतने व राष्ट्रीय पार्टी बनने के उपलक्ष्य में शनिवार को विजय जुलूस निकाला जायेगा। जीत की ख़ुशी व आप के राष्ट्रीय पार्टी बनने की ख़ुशी में आप कार्यकर्ताओं ने लड्डू बाँट कर ख़ुशी भी मनाई। आप सेंट्रल जोन के मीडिया प्रभारी राजा चांगिया ने जानकारी देते हुए बताया कि आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय पार्टी बनने की ख़ुशी में शनिवार को भिवानी में आप कार्यकर्ताओं द्वारा विजयी रथ यात्रा निकाली जायेगी जिसकी शुरुआत भिवानी शहर से शुरू करके चारों विधानसभाओं में ले जाया जायेगा। इस दौरान जिला अध्यक्ष दलजीत तालु, जोन मीडिया प्रभारी राजा चांगिया, बवानी खेड़ा पूर्व प्रत्याशी सविता नंदा, भिवानी हल्का अध्यक्ष डॉ.सुरेंद्र पुनिया, वरिष्ठ नेता विजय सिँह फौजी,जयभगवान, सर्वर पंघाल,सूर्य वीर प॓घाल, प्रशांत बुडेरा, कपिल डांडा, नितेश समेत अनेक कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।