सर्वश्रेष्ठ राज्य आयुक्त दिव्यांग जन के राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित राजकुमार मक्कड़ का हुआ नागरिक अभिनदंन

– मनोहर लाल सरकार रख रही है हर दिव्यांग जन का ध्यान-बोले मक्कड़

भिवानी। राज्य दिव्यांग जन के आयुक्त श्री राजकुमार मक्कड़ को विश्व दिव्यांग दिवस पर तीन दिसंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा सर्वश्रेष्ठ राज्य आयुक्त दिव्यांग जन के राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित करने के उपलक्ष्य में स्थानीय रोहतक रोड हनूमल प्याउ पर नागरिक अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अभिनंदन कार्यक्रम में राज्य दिव्यांग जन आयुक्त श्री राजकुमार मक्कड़ ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।
दिव्यांग जन आयुक्त राजकुमार मक्कड़ ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहरलाल के कुशल नेतृत्व में हरियाणा सरकार दिव्यांग जनों के कल्याण के लिए उल्लेखनीय कार्य कर रही है। इसी की बदौलत हरियाणा को राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है। श्री मक्कड़ ने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा एक लाख 80 हजार रूपये तक की आय वाले सामान्य नागरिकों को आयुष्मान भारत का चिरायु कार्ड प्रदान कर रही है जबकि दिव्यांग जन की साढे तीन लाख रूपये तक की सालाना आय होने पर चिरायु कार्ड प्रदान कर रही है। सरकार द्वारा परिवार पहचान पत्र में किसी भी प्रकार की कोई त्रुटि (आय को छोड़कर) है या दिव्यांग बच्चों की एंट्री नही करवा रखी हैं, ऐसे तमाम परिवारो के लिए यह सुविधा प्रदान की गई है। जन आयुक्त ने कहा कि हरियाणा सरकार द्वारा प्रत्येक जिले में कैंप लगाकर दिव्यांगजनों को अपने अधिकारों के बारे मेंजागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार दिव्यांगों को समय-समय पर कृत्रिम अंग भेट कर रही है। सरकार द्वारा दिव्यांगों के लिए एक दिव्यांग मित्र हरियाणा के नाम से पोर्टल बनाया गया है जिसमें कोई भी दिव्यांग अपनी ऑनलाइन शिकायत कर सकता है। इस पोर्टल के माध्यम से लगभग सवा दो लाख दिव्यांग इसका लाभ उठा युके है। दिव्यांगों द्वारा दी जाने वाली शिकायतों का तुरन्त समाधान किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा हरियाणा में दिव्यांगों को नि:शुल्क पढ़ाया जा रहा है। इसके साथ-साथ हरियाणा में 32 हजार बच्चों को 1500 रूपये के हिसाब से पैंशन तथा 60 प्रतिशत से ज्यादा विकलांग को 2500 रूपये के हिसाब से लगभग एक लाख 70 हजार दिव्यांगों को हरियाणा सरकार द्वारा पैंशन दी जा रही है। उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा दिव्यांगों को कम दर पर लोन मुहैया करवाया जा रहा है जिससे वें अपना कामकाज कर सके। उन्होंने ग्रामवासियों से एक अपील कि की वे एक रजिस्टर्ड समिति बनाएं और जिन दिव्यांगों को दिव्यांग का सर्टिफिकेट नही मिल पाता वे उन दिव्यांगों का पालन-पोषन एक स्कूल की तरह से समिति के माध्यम से करें। उन्होंने कहा कि इस तरह की समिति प्रत्येक जिले में बननी चाहिए। इस उपरांत कितलाना गाँव में व लोक विश्राम गृह में भी राज्य दिव्यांग जन आयुक्त का अभिनंदन किया।

पैतृक गांव में भी हुआ जोरदार अभिनंदन

भिवानी के बाद बलियाली निवासी दिव्यांग जन आयुक्त श्री राजकुमार मक्कड़ जी को सर्वश्रेष्ठ राज्य आयुक्त दिव्यांग जन के राष्ट्रीय पुरस्कार से मिलने की खुशी मे गांव बलियाली में भव्य समारोह आयोजित किया गया। ग्रामीणो ने पूरे उत्साह के साथ बस स्टैंड से ढोल नगाड़ों के साथ उनका स्वागत किया । श्री मक्कड़ बुजुर्गों का आशीर्वाद लेते हुए बाबा बंदा सिंह बहादुर गुरुद्वारा में मत्था टेक वाहेगुरू जी का आशीर्वाद लिया। जिसके बाद कम्यूनिटी सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में उन्हें सम्मानित किया गया। याद रहे गांव बलियाली निवासी दिव्यांग जन के आयुक्त श्री राजकुमार मक्कड़ को तीन दिसंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा सर्वश्रेष्ठ राज्य आयुक्त दिव्यांग जन के राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। इस अवसर पर राजकुमार शर्मा सरपंच निनान, तहसीलदार राजकुमार, सुरेश राठी, रमेश कुमार, प्रदीप धनखड़, लक्ष्मण सिंह यादव, कृष्ण गुलिया, रामफल बंजारा, देवेन्द्र सिंह ओला, अजित सिंह तंवर, रोशन राटी, रूपशे बंजारा, सतीश झांझरिया, अमित यादव, शिव कुमार शर्मा, नरेश बंजारा, पवन बंजारा, जितेन्द्र शर्मा, विजय शर्मा, कृष्ण शर्मा सिवानी, जोगेन्द्र ग्रेवाल, आस्था स्पेशल स्कूल के संस्थापक विजय शर्मा, प्राचार्य सुमन शर्मा, दिव्यांग पुर्नवास केन्द्र के डॉ. तरूण कुलश्रेष्ठï, प्रधान भारत स्वाभिवान एवं योगा जिला प्रभारी आत्म प्रकाश जुडेजा, जिला समाज कल्याण अधिकारी , सरपंच सचिन सरदाना, अजय चौपड़ा, सरदार सुदर्शन सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.