महिंद्रो सांच के सिर पर सजा पूंडरी ब्लाक समिति चेयरपर्सन का ताज

वाइस चेयरमैन बने सोनू पाई, विधायक गुट ने भाजपा गुट को दी पटकनी
कैथल। खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय के सभागार में हुए ब्लाक समिति के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष चुनाव में हरियाणा पशुधन विकास बोर्ड के चेयरमैन एवं हलका विधायक रणधीर सिंह गोलन की समर्थित वार्ड नंबर 8 की महिंद्रो देवी सांच ब्लाक समिति पूंडरी की प्रधान चुन ली गई और वार्ड नंबर 24 से सोनू पाई उप प्रधान चुना गया। इस सर्व-सम्मति को बनाने में हरियाणा पशुधन विकास बोर्ड के चेयरमैन रणधीर सिंह गोलन का विशेष योगदान रहा। बता दें पूंडरी ब्लाक समिति का अध्यक्ष चुनने में भाजपा व चेयरमैन गोलन में ठनी हुई थी। जिसमें विधायक रणधीर सिंह गोलन ने अपने पक्ष की चेयरपर्सन व वाईस चेयरमैन बना कर जिलाध्यक्ष अशोक गुर्जर व सांसद नायब सैनी को यह दिखाने का काम किया है कि पूंडरी में उनके बिना कुछ भी नहीं।
लगभग साढ़े तीन बजे विधायक रणधीर गोलन लगभग 19 ब्लाक समिति सदस्यों को लेकर पूंडरी बीडीपीओ कार्यालय में पहुंचे। जहां पर ड्यूटी मैजिस्ट्रेट सीटीएम गुलजार अहमद व बीडीपीओ कंवर दमन सिंह की मौजूदगी में चुनाव करवाया गया। कोरम पुरा होने में 14 मैंबरो की जरूरत थी और चुनाव करवाने के लिए 18 सदस्यों की जरूरत। चेयरपर्सन के लिए वार्ड 8 की महिंद्रो के नाम का प्रस्ताव वार्ड 7 के सुरजीत कुमार व वार्ड 9 के विनोद कुमार ने किया। वाइस चेयरमैन के नाम का प्रस्ताव वार्ड 11 के सुमेर शर्मा व वार्ड 4 के साहिल ने किया। जिस पर बैठक में मौजूद सभी सदस्योंं ने सहमति जता दी। सीटीएम गुलजार अहमद ने दोनों पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे। इस मौके पर खंड विकास पंचायत अधिकारी सहित सभी सदस्य मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published.