खेल मंत्री संदीप सिंह के इस्तीफे पर बोले भूपेंद्र हुड्डा- मंत्री पद पर रहते निष्पक्ष जांच नहीं हो सकती
चंडीगढ़| हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह पर लगे छेड़छाड़ के आरोप का मामला तूल पकड़ चुका है | पीड़ित खिलाड़ी ने शुक्रवार को चंडीगढ़ में एफआईआर के लिए शिकायत भी दे दी है |
हरियाणा के नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र हुड्डा ने भाजपा सरकार में खेल मंत्री संदीप सिंह पर महिला कोच द्वारा लगाए गए छेड़छाड़ के आरोपों पर प्रतिक्रिया दी | हुड्डा ने कहा कि मैं पीड़ित से मिलकर पूरा मामला जानूंगा | इस सवाल के जवाब में कि क्या संदीप सिंह को मंत्री पद से इस्तीफा दे देना चाहिए | हुड्डा ने कहा कि- पीड़ित खिलाड़ी मुझसे मिलने वाली हैं | मैं उनसे पूरा मामला सुनकर सच्चाई जानूंगा | लेकिन अगर गंभीर मामला है तो निश्चित रूप से मंत्री रहते निष्पक्ष जांच नहीं हो सकती | भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि उनके पास इनेलो नेता अभय चौटाला का फोन आया था |पीड़ित उनसे मिलकर अपनी समस्या बताएगी तभी वे इस मामले में कांग्रेस का स्टैंड सही तरीके से रख सकेंगे |यह बात नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र हुड्डा ने भिवानी में कही | भूपेंद्र सिंह हुड्डा पटवारी और कानूनगो के धरने को समर्थन देने के लिए भिवानी पहुंचे थे | इसके अलावा दिव्यांग अधिकार अधिनियम-2016 को लेकर कई माह से धरना दे रहे दिव्यांगों और दो साल से धरना दे रहे बर्खास्त पीटीआई के बीच पहुंचकर उन्होंने उनका समर्थन किया |हरियाणा के खेल मंत्री संदीप सिंह पर महिला एथलीट ने गुरुवार को छेड़छाड़ का आरोप लगाया था | महिला खिलाड़ी शुक्रवार को चंडीगढ़ पुलिस हेडक्वार्टर पहुंची और संदीप सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के लिए शिकायत दी | शिकायत दर्ज कराने के बाद पीड़िता ने कहा कि खेलमंत्री ने देश को शर्मसार किया है | महिला एथलीट का कहना था कि खेल मंत्री ने पहले तो उन्हें अपने आवास में बुलाया फिर उनके साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश की | पीड़ित महिला एथलीट का कहना है कि खेल मंत्री संदीप सिंह ने इंस्टाग्राम के जरिए उससे कॉन्टेक्ट किया था |इस मामले में इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) नेता अभय चौटाला ने कहा कि सीएम को तुरन्त संज्ञान लेना चहिए और मंत्री को बर्खास्त करना चहिए | उन्होंने कहा कि अगर मंत्री खिलाड़ियों के साथ ऐसा व्यवहार करेंगे तो कैसे मेडल मिलेंगे | अगर मंत्री को बर्खास्त नहीं करते तो स्पोर्ट्स के सभी लोगों से बात करूंगा | अभय चौटाला ने कहा इस मामले में तुरन्त कार्रवाई होनी चाहिए | उन्होंने कहा कि, ‘इस मामले में मैंने भूपेंद्र हुड्डा से भी बात की है और सीएम से भी कार्रवाई करने की मांग करूंगा | मेरी मांग है कि संदीप सिंह को बर्खास्त करके सरकार एसआईटी बनाकर जांच करवाए |
इस मामले में इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) नेता अभय चौटाला ने कहा कि सीएम को तुरन्त संज्ञान लेना चहिए और मंत्री को बर्खास्त करना चहिए |उन्होंने कहा कि अगर मंत्री खिलाड़ियों के साथ ऐसा व्यवहार करेंगे तो कैसे मेडल मिलेंगे | अगर मंत्री को बर्खास्त नहीं करते तो स्पोर्ट्स के सभी लोगों से बात करूंगा | अभय चौटाला ने कहा इस मामले में तुरन्त कार्रवाई होनी चाहिए |उन्होंने कहा कि, ‘इस मामले में मैंने भूपेंद्र हुड्डा से भी बात की है और सीएम से भी कार्रवाई करने की मांग करूंगा | मेरी मांग है कि संदीप सिंह को बर्खास्त करके सरकार एसआईटी बनाकर जांच करवाए |