आर्थिक क्षेत्र में नई ऊंचाईयां छू रहा हरियाणा – प्रवीण आत्रेय
चंडीगढ़। भाजपा प्रवक्ता प्रवीण आत्रेय ने हरियाणा के आर्थिक विकास पर बात करते हुए कहा कि 2014 के बाद से निश्चित तौर पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में हरियाणा सरकार ने आर्थिक क्षेत्र में विकास की रफ्तार को दोगुना कर दिया है। इन आठ वर्षों में प्रदेश ने न केवल अपनी तरह के कई विकास सुधारों पर अमल करने में एक रिकॉर्ड कायम किया है, बल्कि बुनियादी ढांचे के विकास के मामले में हरियाणा को देश के प्रमुख राज्यों में स्थापित किया है। इस सफलता का श्रेय निश्चित तौर पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल जी की दूरदर्शी सोच को जाता है। मुख्यमंत्री ने ना सिर्फ बुनियादी ढांचे के विकास के लिए फंड का आवंटन बढ़ाया है, बल्कि विभिन्न नई विकास परियोजनाओं की इस तरह से स्थापना की है, जिससे हरियाणा का सामाजिक और आर्थिक विकास हो।प्रवीण आत्रेय ने कहा मुख्यमंत्री हरियाणा के वित्त मंत्री भी हैं। उनके आर्थिक प्रबंधन के कारण देश के क्षेत्रफ़ल में 1.34% और आबादी में 2.09% हिस्से वाले प्रदेश का जीडीपी में लगभग 4.5% योगदान है। हरियाणा सरकार की नीतियों के कारण प्रदेश की जीएसडीपी, कृषि, कृषि आधारित उद्योग, कौशल विकास तथा लाजिस्टिक्स सुविधाएं अग्रणी है। लाजिस्टिक्स सुविधाओं में हरियाणा देश में दूसरे स्थान पर है। देश की लगभग 400 फार्च्यून कम्पनियां गुरुग्राम में है। आज़ हरियाणा का निर्यात लगभग 29 बिलियन अमेरिकी डॉलर से ज्यादा का है। आज़ हरियाणा चावल, आईटी, हथकरघा, हस्तशिल्प, आटोमोबाइल, मैलवेयर, मशीनरी, पुर्जे तथा ड्रग और फार्मास्युटिकल का बढ़ी मात्रा में निर्यात करता है। प्रवीण आत्रेय ने कहा देश की जीडीपी में एमएसएमई की हिस्सेदारी लगभग 6% जिसमें अकेले हरियाणा हिस्सा 3% है। सरकार की पारदर्शी कार्यप्रणाली और अच्छी नीतियों का परिणाम है कि देश में बनने वाली कुल पेसेंजर कारों का लगभग 2/3 हिस्सा हरियाणा में बनता है। लगभग 60% ट्रैक्टर और 60% मोटरसाइकिल भी हरियाणा में बनते हैं। एम एस एम ई क्षेत्र को बढ़ावा देने में हरियाणा देश के अग्रणी राज्य में आता है।
प्रवीण आत्रेय ने कहा हरियाणा सरकार एम एस एम ई क्षेत्र के लिए एक ब्लाक – एक उत्पाद (पदमा योजना) लाए। 40 नये क्लस्टर विकसित करने पर फोकस किया। हरियाणा को इलैक्ट्रिक वाहन हब के रूप में विकसित करने के लिए नई इलैक्ट्रिक वाहन नीति लागू की। ईज आफ डूइंग बिजनेस तालिका में हरियाणा टाप अचीवर्स है। लाजिस्टिक्स ईज एक्रास डिफरेंट स्टेट लीड्स -2022 में हरियाणा अचीवर है। आज़ हरियाणा सरकार की कई महत्वकांक्षी योजनाएं मूर्त रूप ले रही हैं। उनमें मुख्यरूप से ग्लोबल सिटी गुरुग्राम, इंटीग्रेटेड मल्टी मॉडल लाजिस्टिक्स पार्क, नारनौल, आइएमटी इलैक्ट्रोनिक क्लस्टर सोहना और मारुति खरखौदा। प्रवीण आत्रेय ने कहा आज़ हरियाणा सार्वजनिक मामलों के सूचकांक (पीऐआई)-2022 और एसडीजी इंडैक्स में अग्रणी है। मुख्यमंत्री के बेहतर आर्थिक प्रबंधन का एक उत्कृष्ट उदाहरण 8700 करोड़ रुपए का एक मध्यम अवधि का व्यय आरक्षित कोष बनाना है , ताकि दीर्घकालिक परियोजनाओं को सुचारू तरीके से पूरा किया जा सके। बजट आवंटन वार्षिक आधार पर किया जाता है और कई परियोजनाएं लंबे समय की होती हैं, जिन्हें पूरा होने में एक साल से अधिक का समय लगता है। हरियाणा सरकार ने इस तथ्य को स्वीकार किया कि कई परियोजना, खासकर जो बुनियादी ढांचे से जुड़ी है, उसे लगातार बजट सहायता की जरूरत पड़ेगी।