प्रधानमंत्री समेत कई केंद्रीय मंत्रियों ने दी गडकरी को जन्मदिन की बधाई

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के 62वें जन्मदिन पर उनको हार्दिक शुभकामनाएं दी।

प्रधानमंत्री मोदी ने सोमवार को अपने आधिकारिक ट्वीट हैंडल से नितिन गडकरी को जन्मदिन के मौके पर एक संदेश लिखा। जिस पर उन्होंने लिखा “मेरे प्रिय सहकर्मी नितिन गडकरी को उनके जन्मदिन पर बधाई। गडकरी ने एक बेहतर संगठनकर्ता के रूप में अपनी पहचान बनाई है। उन्होंने जमीनी स्तर पर भाजपा को बुहत मजबूत किया है। वह एक प्रभावशाली मंत्री हैं, जिन्होंने नए बुनियादी ढांचे के विकास में अहम योगदान दिया है। मैं उनके दीर्घायु होने और स्वस्थ जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं।”

इसके अलावा केंद्रीय मंत्री विजय गोयल ने भी गडकरी के जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। उन्होंने लिखा कि ‘‘नितिन गडकरी को उनके जन्मदिन पर हार्दिक बधाई। भारत के बुनियादी ढांचे के विकास में आपका योगदान अद्वितीय है। मैं आपके लंबे और स्वस्थ जीवन के लिए  ईश्वर से प्रार्थना करता हूं।’’

दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता ने ट्वीट करके गडकरी को जन्मदिन की बधाई दी। उन्होंने लिखा कि गडकरी को उनके जन्मदिन पर दीर्घायु और स्वस्थ जीवन की शुभकामनाएं। उन्होंने 21वीं सदी के भारत के लिए 21वीं सदी के बुनियादी ढांचे को सुनिश्चित करने के लिए जुनून से काम किया है। वह भारत माता के साथ-साथ संगठन की भी सेवा करते रहे।”

कई केंद्रीय मंत्रियों और भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने नितिन गडकरी के जन्मदिन पर उनको हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published.