बिप्लब कुमार देब से मिले कृष्णपाल गुर्जर
चंडीगढ़, 7 जुलाई। केंद्रीय सहकारिता राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर सोमवार को दिल्ली में त्रिपूरा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व हरियाणा भाजपा प्रभारी एवं सांसद बिप्लब देब से मिलने पहुंचे। बिप्लब कुमार देब ने केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर का अपने आवास पर स्वागत किया। बिप्लब कुमार देब और कृष्णपाल गुर्जर के बीच लगभग आधा घंटा राजनीतिक व अन्य विषयों पर चर्चा हुई।