गर्मी से झुलसा हरियाणा, पारा 48 पार

चंडीगढ़। गर्मी से हरियाणा का जनजीवन बेहाल है। समूचा हरियाणा झुलस रहा है। गर्म हवायें सुबह से शुरू हो जाती हैं। दोपहर होते-होते तपिश अंगारों में बदल जाती है। पारा शिखर पर पहुंच चुका है। मंगलवार को राज्य में सबसे गर्म जिला नारनौल रहा। यहां पूर्वाह्न 11ः00 बजे तापमान 48.5 डिग्री सेल्सियस को छू गया। सिरसा और हिसार झुलस रहे हैं। दोनों स्थानों का तापमान 48 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच चुका है। 

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक मंगलवार पूर्वाह्न 11ः00 बजे नारनौल जिले का अधिकतम तापमान 48.5, सिरसा का 47.4, भिवानी का 46.9, हिसार का 46.6, रोहतक का 46.5, फरीदाबाद का 46.2, गुरुग्राम का 45.8 और कुरुक्षेत्र का 45.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि  40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की गति से गर्म हवायें चल रही हैं। आगामी 24 घंटे में मौसम परिवर्तनशील रहेगा। धूलभरी आंधी के साथ हलकी बूंदाबांदी होने की संभावना है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published.