भिवानी में खुलेगा राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय
चंडीगढ़ । हरियाणा के भिवानी शहर में राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खोला जाएगा। राज्य की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार ने इसे हरी झंडी प्रदान कर दी है। यह जानकारी शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा ने बुधवार को दी।उन्होंने बताया कि इसी शैक्षणिक सत्र से विद्यालय में कक्षाएं आरंभ कर दी जाएंगी। भिवानी के लोग लंबे समय से लड़कियों के लिए सरकारी विद्यालय खोलने की मांग कर रहे थे। इस विद्यालय के खुलने से अब भिवानी शहर और आसपास के क्षेत्र की लड़कियों को पढ़ने के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।