सदस्यता अभियान 2019 को सफल बनाने के लिए पार्टी कार्यालय कमलम में बैठक
चण्डीगढ़। सदस्यता अभियान 2019 को सफल बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी चण्डीगढ़ के अनुसूचित जाति मोर्चा की बैठक पार्टी कार्यालय कमलम में मोर्चा अध्यक्ष कृष्ण कुमार की अध्यक्षता में हुई। बैठक में अनुसूचित जाति मोर्चा के सदस्यता प्रभारी सुरेन्द्र भगत विशेष रूप से उपस्थित हुए उनके साथ चण्डीगढ़ के मोर्चा प्रभारी अनूप गुप्ता, मोर्चा महामंत्री सन्नी कुमार, विक्की शेरा, रेणू बाला,जिला अध्यक्ष विजय, जितेन्द्र, बब्लू बिडलान, सोनू तसावर, हरदीप सिंह, मीरा पासवान, सुरेन्द्र कागड़ा, ज्ञानी राम, मनोज घोहर, जोगिन्द्र, खरेती लाल इत्यादि उपस्थित रहे।
इस अवसर पर प्रभारी सुरेन्द्र भगत ने उपस्थित सभी मोर्चा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी द्वारा देशभर में सदस्यता अभियान को चलाया जा रहा है जिसके माध्यम से शहर केअधिक से अधिक लोगों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवानी है। विश्व की एकमात्र सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भारतीय जनता पार्टी है और हमें गौरव होना चाहिए कि हम ऐसी पार्टी के कार्यकर्ता हैं। मोर्चा के प्रत्येककार्यकर्ता पूरी ईमानदारी के साथ लोगों से सम्पर्क साधें और उन्हें पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाओ। मोर्चा द्वारा कालोनियों, मार्केट आदि में कैम्प लगाकार, घर घर जाकर पूरे उत्साह के साथ इस अभियान को आगे बढाओ। मोर्चा अध्यक्ष कृष्ण कुमार ने मोर्चा द्वारा अब तक सदस्यता अभियान के तहत कितने शहर के लोगों को पार्टी में शामिल किया उसका ब्यौरा दिया मोर्चा की प्रत्येक गतिविधियों की जानकारी दी। इस अवसर परउन्होंने नरेश टाक, ओम कैलाश, दर्शन सिंह, हंसराज, शंकर सोनकर को मोर्चा के जिला प्रमुख बनायें।इस मौके पर मोर्चा प्रभारी अनूप गुप्ता ने उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि पार्टी द्वारा जो समय निधारित किया गया है 11 अगस्त इससे पहले मोर्चा द्वारा अपना लक्ष्य प्राप्त करना है। ज्यादा से ज्यादासमय पार्टी को देकर अभियान को सफल बनाने और संगठन को मजबूत बनाने में अपना योगदान दें।