विधायक ने ली बूथ एजेंटों व कार्यकर्ताओं की बैठक
जींद । भाजपा के सदस्यता अभियान के तहत मंगलवार को भाजपा विधायक प्रेमलता ने अपने बूथ नंबर 1 के बूथ एजेंटों, कार्यकर्ताओं, पन्ना प्रमुखों की बैठक ली। अधिक से अधिक लोगों को भाजपा के साथ जोडऩे का आह्वान करते हुए विधायक ने कहा कि आज हर वर्ग के लोग भाजपा में आना चाहते है। कुछ दिनों से देख रहे हो कि जो विपक्षी दल है वो इनेलो है उसके विधायक तक भाजपा में आ रहे है। कांग्रेस, जेजेपी से भी निरंतर उनके नेता भाजपा में आ रहे है। आने वाले विस चुनाव में भाजपा प्रचंड बहुमत से सत्ता में आएगी। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में विपक्ष तो दिखाई ही नहीं दे रहा है। ऐसा माहौल प्रदेश में कभी-कभी बनता है जो इस बार बन रहा है। हर कोई भाजपा के साथ जुडऩा चाहता है। घर-घर जाकर अधिक से अधिक सदस्य भाजपा के बनाए। इस मौके पर हरेंद्र डूमरखां, संजीव डूमरखां, राममेहर वाल्मीकि, सतीश, मंजीत काब्रच्छा मौजूद रहे।