चंडीगढ़

552 किलो का केक काट कर मनाया श्री गुरु नानक देव जी का प्रकटोत्सव

चंडीगढ़:प्रथम पातशाही श्री गुरु नानक देव जी के 552वें प्रकाश उत्सव को शहर के विख्यात नेशनल बेकर्स द्वारा एक बार फिर खास तरीके से मनाया गया। आम तौर पर तो प्रकाश उत्सव पर विभिन्न तरह के आयोजन होते हैं। मगर आज शुकवार को सेक्टर-19 स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा  के पास 552  किलो का केक काटा गया। इसका आयोजन नेशनल बेकर्स चंडीगढ़-जीरकपुर के संचालक सतनाम सिंह और समनदीप सिंह ने किया। इस केक को देखने और इसका स्वाद चखने के लिए गुरुद्वारा साहिब में माथा टेकने आने श्रद्धालुओं के साथ साथ आम लोगों की भीड़ जुटी रही। बेकरी के 05 कारीगरों की 02 दिनों की अथक मेहनत से ये केक बन पाया। केक का वजन 501 किलोग्राम, लंबाई 22 फुट, चौड़ाई 04 फुट व ऊंचाई 6 इंच रखी गई थी। सतनाम सिंह और समनदीप सिंह ने बताया कि गुरु जी के 552वे प्रकाश उत्सव पर इस बार फिर हमने सोचा कि 552 किलो का केक काटा जाए और बाबा जी की संगत में बांट खुशियों को प्राप्त किया जाए। पिछले वर्ष उनकी तरफ से बाबा जी के 551वें प्रकाश उत्सव को लेकर केक काटा था। उन्होंने बताया कि केक को बनाने के लिए करीब 05 कारीगर पिछले कई दिन से लगे हुए थे। जिसमें दो सौ किलो की ट्रे पर पहले केक की शीट तैयार की गई, फिर उस पर 150 किलो क्रीम की लेयर लगाई। उन्होंने बताया कि इसे संगत की सेवा हेतु बना कर बांटा गया है।

तीन कृषि कानून वापिस लेने पर किसानों के साथ मटका चोंक पर आप अध्यक्ष प्रेम गर्ग ने बांटे लड्डू भाजपा पर जमकर किया प्रहार

चंडीगढ़: चंडीगढ़ आप प्रदेशाध्यक्ष प्रेम गर्ग ने कहा कि भाजपा का अहंकार टूटा, किसानों की जीत हुई,इसी खुशी में चंडीगढ़...

मुख्यमंत्री ने खेत मज़दूरों की 10 प्रतिशत राशि सहित नरमे का प्रति एकड़ मुआवज़ा 13,200 से बढ़ाकर 18,700 रुपए किया

चंडीगढ़ : बी.के.यू. (उग्राहाँ) की माँग को स्वीकार करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने गुलाबी सूंडी के...

मुख्यमंत्री चन्नी ने पत्रकारों को मांगों को पूरा करने का दिया आश्वासन

चंडीगढ़:  पंजाब एंड चंडीगढ़ जर्नलिस्ट यूनियन के एक प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश अध्यक्ष बलविंदर सिंह जम्मू के नेतृत्व में मुख्यमंत्री चरणजीत...

भारत सम्मान फैडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने की पदाधिकारियों की नियुक्तियां

चंडीगढ़: भारत सम्मान  फैडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष  संजय करोतिया की अध्यक्षता में उत्तर भारत के राज्यों पजाब, हरियाणा,हिमाचल,एवम दिल्ली  की...

*ह्यूमन राइट्स प्रोटेक्शन फ्रंट (ट्राइसिटी) द्वारा सोरेम स्कूल सैक्टर 36 चण्डीगढ़ में खास 50 बच्चों ने कार्यक्रम का किया आयोजन*

चंडीगढ़ । आज  ह्यूमन राइट्स प्रोटेक्शन फ्रंट (ट्राइसिटी) चंडीगढ़ द्वारा सोरेम स्कूल सैक्टर 36 चण्डीगढ़ में खास 50 बच्चों ने...

स्वर्गीय अमित शर्मा की धर्मपत्नी की अगुवाई मे उनके सैंकड़ों समर्थकों ने की आम आदमी पार्टी की जनसभा

चंडीगढ़ । मनीमाजरा के समाजसेवी स्वर्गीय अमित शर्मा की धर्मपत्नी सुमन अमित शर्मा  की अगुवाई मे अपने सैंकड़ों समर्थकों के...