Sunday, 25 October 2026
BREAKING
• हर महिला के सम्मान और सुरक्षा के लिए पंजाब सरकार का मजबूत कदम; विधवा एवं निराश्रित महिलाओं को अब तक 729 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता जारी: डॉ. बलजीत कौर • दक्षिण कोरियाई पुरुष हॉकी टीम का मोहाली हवाई अड्डे पर ढोल, भांगड़ा और फुलकारियों के साथ गर्मजोशी से स्वागत • नशे के खिलाफ देशव्यापी बाइक रैली 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' के लिए रवाना, 31 अक्टूबर को परेड में होगी शामिल • देवभूमि के स्वाभिमान पर एक इंच भी पीछे नहीं हटेंगे : सीएम धामी • भारतीय वायुसेना के पराक्रम और शक्ति का प्रतीक है ‘विंग्स ओवर गंगा’: राजनाथ सिंह • पीएम मोदी के स्वागत में काशी में उमड़ा जनसैलाब, ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से गूंजा नमो घाट • ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने दिखाया भारतीय वायुसेना का दम, कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं: वायुसेना प्रमुख • प्रधानमंत्री मोदी ने वाराणसी में नई कपड़ा विनिर्माण इकाई का उद्घाटन किया • पीएम मोदी के ‘मन की बात’ से सामाजिक कार्यों और नवाचारों को मिलता है राष्ट्रीय मंच : नितिन नवीन • मन की बात: पीएम मोदी ने ब्रेन रिसर्च में भारत की उपलब्धियों का उल्लेख किया, आईआईटी मद्रास की सराहना की

पंजाब

बुजुर्गों के लिए स्वास्थ्य, सुरक्षा और सम्मान—मान सरकार की त्रि-आयामी सुरक्षा ढाल: डॉ. बलजीत कौर

Updated on Saturday, February 28, 2026 21:25 PM IST

चंडीगढ़; मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान  के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार बुजुर्ग नागरिकों को समाज की अमूल्य धरोहर मानते हुए उनकी स्वास्थ्य, सुरक्षा और गरिमा सुनिश्चित करने के लिए निरंतर ठोस, संवेदनशील और मानव-केंद्रित कदम उठा रही है। इसी दिशा में “साडे बुजुर्ग साडा मान” राज्य स्तरीय अभियान के तहत लगाए गए स्वास्थ्य जांच शिविरों के माध्यम से 22 हजार से अधिक बुजुर्ग नागरिकों का पंजीकरण कर उन्हें विभिन्न सरकारी कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ा गया है।

यह जानकारी सामाजिक सुरक्षा, महिला एवं बाल विकास मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने दी। उन्होंने बताया कि सीनियर सिटिजन एक्शन प्लान के तहत वित्त वर्ष 2025–26 के दौरान बुजुर्गों की समग्र देखभाल के लिए 7.86 करोड़ रुपये का बजट प्रावधान किया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य स्वास्थ्य सेवाओं को सीधे बुजुर्गों तक पहुंचाना है।

उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य शिविरों के दौरान 6622 बुजुर्गों का सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण, 2544 का आर्थोपेडिक परीक्षण तथा 4719 की आंखों की जांच की गई। इसके अलावा 2267 बुजुर्गों ने योग सत्रों, 1676 ने होम्योपैथिक तथा 2054 ने आयुर्वेदिक उपचार सहित सहायक उपकरणों का लाभ प्राप्त किया, जिससे उनकी शारीरिक और मानसिक सेहत को मजबूती मिली।

कैबिनेट मंत्री ने आगे बताया कि अलीमको योजना के तहत 421 बुजुर्ग पंजीकृत हुए, जिनमें से 89 को व्हीलचेयर, चश्मे और श्रवण यंत्र प्रदान किए गए। इसके अतिरिक्त 566 बुजुर्गों के वृद्धावस्था पेंशन फॉर्म तैयार किए गए तथा 455 को सीनियर सिटिजन कार्ड जारी किए गए।

उन्होंने बताया कि राज्य के अधिकांश जिलों में स्वास्थ्य शिविर सफलतापूर्वक आयोजित किए जा चुके हैं, जबकि फरीदकोट और संगरूर में शीघ्र ही शिविर लगाए जाएंगे। इन शिविरों में मोतियाबिंद सर्जरी के लिए आगे उपचार हेतु भेजे गए बुजुर्गों सहित मुफ्त सहायक उपकरण, पेंशन सुविधा, सीनियर सिटिजन कार्ड, योग शिविर और कानूनी जागरूकता कार्यक्रम एक ही छत के नीचे उपलब्ध कराए गए।

इसके तहत 5110 बुजुर्गों को “मेंटेनेंस एंड वेलफेयर ऑफ पेरेंट्स एंड सीनियर सिटिजन्स एक्ट–2007” के बारे में जागरूक किया गया। साथ ही बुजुर्गों को सामाजिक रूप से सक्रिय जीवन से जोड़ने के लिए उत्पादक और अंतर-पीढ़ी गतिविधियां आयोजित की गईं, जिनमें 459 बुजुर्गों ने एक्टिव एजिंग कैंपों में तथा 2192 ने गिद्धा, भंगड़ा, कविता और नाटक जैसी सामूहिक गतिविधियों में भाग लिया।
 इसके अतिरिक्त 3005 बुजुर्गों ने योग शिविरों के माध्यम से स्वस्थ जीवन की दिशा में कदम बढ़ाया।

इसके अतिरिक्त बुजुर्गों की सहायता के लिए पंजाब सरकार द्वारा हेल्पलाइन नंबर 14567 भी शुरू किया गया है। इस नंबर पर कॉल कर कोई भी बुजुर्ग नागरिक तत्काल सहायता प्राप्त कर सकता है।

डॉ. बलजीत कौर ने कहा कि बुजुर्ग हमारे समाज की अनमोल पूंजी हैं और उनकी देखभाल करना मान सरकार की नैतिक और सामाजिक जिम्मेदारी है। उन्होंने परिवारों और सामाजिक संस्थाओं से अपील की कि वे बुजुर्ग नागरिकों को इन सरकारी सुविधाओं से जोड़ने में सक्रिय भूमिका निभाएं।

 

Have something to say? Post your comment
हर महिला के सम्मान और सुरक्षा के लिए पंजाब सरकार का मजबूत कदम; विधवा एवं निराश्रित महिलाओं को अब तक 729 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता जारी: डॉ. बलजीत कौर

: हर महिला के सम्मान और सुरक्षा के लिए पंजाब सरकार का मजबूत कदम; विधवा एवं निराश्रित महिलाओं को अब तक 729 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता जारी: डॉ. बलजीत कौर

दक्षिण कोरियाई पुरुष हॉकी टीम का मोहाली हवाई अड्डे पर ढोल, भांगड़ा और फुलकारियों के साथ गर्मजोशी से स्वागत

: दक्षिण कोरियाई पुरुष हॉकी टीम का मोहाली हवाई अड्डे पर ढोल, भांगड़ा और फुलकारियों के साथ गर्मजोशी से स्वागत

पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका, रमिंदर सिंह आवला ने थामा शिरोमणि अकाली दल का दामन

: पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका, रमिंदर सिंह आवला ने थामा शिरोमणि अकाली दल का दामन

पंजाब रोडवेज, पनबस/PRTC के कच्चे कर्मचारियों की हड़ताल खत्म! बस सर्विस बहाल

: पंजाब रोडवेज, पनबस/PRTC के कच्चे कर्मचारियों की हड़ताल खत्म! बस सर्विस बहाल

परविंदर झोटा मामले में नया विवाद, पिता भीम सिंह ने लगाए गंभीर आरोप

: परविंदर झोटा मामले में नया विवाद, पिता भीम सिंह ने लगाए गंभीर आरोप

पंजाब में बच्चों तक कैसे पहुंच रहा नशा, CM Mann दे जवाब : तरुण चुघ

: पंजाब में बच्चों तक कैसे पहुंच रहा नशा, CM Mann दे जवाब : तरुण चुघ

जालंधर पुरुष एशियाई हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के लिए तैयार

: जालंधर पुरुष एशियाई हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के लिए तैयार

'गैंगस्टरां ते वार' का 277वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 527 स्थानों पर छापेमारी; 223 काबू

: 'गैंगस्टरां ते वार' का 277वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 527 स्थानों पर छापेमारी; 223 काबू

खनन विभाग द्वारा श्री आनंदपुर साहिब के गांव भल्लाण में अवैध खनन के विरुद्ध सख्त कार्रवाई; देर रात छापे के दौरान एक व्यक्ति काबू

: खनन विभाग द्वारा श्री आनंदपुर साहिब के गांव भल्लाण में अवैध खनन के विरुद्ध सख्त कार्रवाई; देर रात छापे के दौरान एक व्यक्ति काबू

आशीर्वाद योजना से जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के सपनों को मिली नई उड़ान; 12,784 लाभार्थियों को 65.20 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता जारी: डॉ. बलजीत कौर

: आशीर्वाद योजना से जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के सपनों को मिली नई उड़ान; 12,784 लाभार्थियों को 65.20 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता जारी: डॉ. बलजीत कौर

X