Sunday, 25 October 2026
BREAKING
• हर महिला के सम्मान और सुरक्षा के लिए पंजाब सरकार का मजबूत कदम; विधवा एवं निराश्रित महिलाओं को अब तक 729 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता जारी: डॉ. बलजीत कौर • दक्षिण कोरियाई पुरुष हॉकी टीम का मोहाली हवाई अड्डे पर ढोल, भांगड़ा और फुलकारियों के साथ गर्मजोशी से स्वागत • नशे के खिलाफ देशव्यापी बाइक रैली 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' के लिए रवाना, 31 अक्टूबर को परेड में होगी शामिल • देवभूमि के स्वाभिमान पर एक इंच भी पीछे नहीं हटेंगे : सीएम धामी • भारतीय वायुसेना के पराक्रम और शक्ति का प्रतीक है ‘विंग्स ओवर गंगा’: राजनाथ सिंह • पीएम मोदी के स्वागत में काशी में उमड़ा जनसैलाब, ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से गूंजा नमो घाट • ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने दिखाया भारतीय वायुसेना का दम, कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं: वायुसेना प्रमुख • प्रधानमंत्री मोदी ने वाराणसी में नई कपड़ा विनिर्माण इकाई का उद्घाटन किया • पीएम मोदी के ‘मन की बात’ से सामाजिक कार्यों और नवाचारों को मिलता है राष्ट्रीय मंच : नितिन नवीन • मन की बात: पीएम मोदी ने ब्रेन रिसर्च में भारत की उपलब्धियों का उल्लेख किया, आईआईटी मद्रास की सराहना की

पंजाब

एएनटीएफ पंजाब द्वारा बड़ी मात्रा में एमडीएमए की बरामदगी के साथ अंतरराष्ट्रीय नारकोटिक्स नेटवर्क का भंडाफोड़; छह गिरफ्तार

Updated on Saturday, February 28, 2026 21:28 PM IST

चंडीगढ़; अंतरराष्ट्रीय नशा तस्करी के संगठित नेटवर्क को बड़ा झटका देते हुए पंजाब पुलिस की एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने ट्राइसिटी क्षेत्र और लुधियाना में सक्रिय एक अंतरराष्ट्रीय नारकोटिक्स नेटवर्क का भंडाफोड़ कर इसके छह प्रमुख सदस्यों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी विशेष रूप से शहरों में रहने वाले युवाओं को निशाना बनाकर विदेशी मूल के पार्टी ड्रग्स की सप्लाई करते थे। यह जानकारी आज यहां पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने दी।

गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान रिशव, मुकेश कुमार, लखविंदर सिंह, रवि कुमार, बलजिंदर सिंह और तलविंदर सिंह के रूप में हुई है।

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि यह देश में एमडीएमए टैबलेट की सबसे बड़ी बरामदगियों में से एक है।

उन्होंने बताया कि जब्त किए गए नशीले पदार्थों में 1,215 एमडीएमए टैबलेट, 263 ग्राम कोकीन, 82 ग्राम मेथामफेटामाइन (आईसीई), विभिन्न वेरिएंट में 1.2 किलोग्राम टीएचसी, 16 ग्राम मैजिक मशरूम और 400 ग्राम अफीम शामिल हैं। इसके अलावा आरोपियों के कब्जे से 9 लाख रुपये की ड्रग मनी भी बरामद की गई है।

डीजीपी ने कहा कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि यह सिंडिकेट एयर कोरियर चैनलों के माध्यम से विदेशों से नशीले पदार्थ मंगवाता था और आगे सप्लाई तथा पकड़े जाने से बचने के लिए एन्क्रिप्टेड सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का उपयोग करता था। मामले में आगे-पीछे के लिंक का पता लगाने और अन्य आरोपियों की पहचान के लिए आगे की जांच जारी है।

कार्रवाई का विवरण साझा करते हुए एआईजी एएनटीएफ अश्वनी गोटीयाल ने बताया कि उन्हें खुफिया सूचना मिली थी कि रिशव नामक एक ड्रग सप्लायर खरड़ के एक अपार्टमेंट से क्लब और पार्टी सर्किट में नशीले पदार्थों की सप्लाई कर रहा है, जो मुख्य रूप से ट्राइसिटी क्षेत्र के युवाओं को बेचे जा रहे थे।

प्राप्त सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीमों ने योजनाबद्ध तरीके से उक्त स्थान पर छापा मारा, जहां से संदिग्ध रिशव को 1,215 एमडीएमए टैबलेट, 155 ग्राम कोकीन, 82 ग्राम आईसीई, 10 वेरिएंट में 973 ग्राम टीएचसी, 16 ग्राम मैजिक मशरूम, 400 ग्राम अफीम और 3 लाख रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार किया गया।

एआईजी ने बताया कि आगे की जांच में लुधियाना में एक बड़े डिस्ट्रीब्यूशन मॉड्यूल का खुलासा हुआ, जो ट्राइसिटी क्षेत्र के लिए मुख्य सप्लाई और पुनः वितरण केंद्र के रूप में काम कर रहा था। इसके बाद की गई छापेमारी में मुख्य आरोपी मुकेश कुमार, लखविंदर सिंह, रवि कुमार, बलजिंदर सिंह और तलविंदर सिंह को 108 ग्राम कोकीन, 278 ग्राम टीएचसी और 6 लाख रुपये की ड्रग मनी सहित गिरफ्तार किया गया।

एआईजी अश्वनी गोटियाल ने कहा कि छापेमारी के दौरान जब्त किए गए कई नशीले पदार्थ वैश्विक स्तर पर अत्यंत घातक और खतरनाक माने जाते हैं। इनके गंभीर मानसिक और शारीरिक प्रभावों के कारण मूल देशों में इनके सेवन के खिलाफ विभिन्न सार्वजनिक स्वास्थ्य परामर्श और प्रवर्तन चेतावनियां जारी की गई हैं।

इस संबंध में एसएएस नगर के पुलिस थाना एएनटीएफ में एनडीपीएस एक्ट की धारा 18, 20, 21, 22, 22 (सी), 27 और 29 के तहत एफआईआर नंबर 4 दिनांक 27.02.2026 दर्ज की गई है।

 

Have something to say? Post your comment
हर महिला के सम्मान और सुरक्षा के लिए पंजाब सरकार का मजबूत कदम; विधवा एवं निराश्रित महिलाओं को अब तक 729 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता जारी: डॉ. बलजीत कौर

: हर महिला के सम्मान और सुरक्षा के लिए पंजाब सरकार का मजबूत कदम; विधवा एवं निराश्रित महिलाओं को अब तक 729 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता जारी: डॉ. बलजीत कौर

दक्षिण कोरियाई पुरुष हॉकी टीम का मोहाली हवाई अड्डे पर ढोल, भांगड़ा और फुलकारियों के साथ गर्मजोशी से स्वागत

: दक्षिण कोरियाई पुरुष हॉकी टीम का मोहाली हवाई अड्डे पर ढोल, भांगड़ा और फुलकारियों के साथ गर्मजोशी से स्वागत

पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका, रमिंदर सिंह आवला ने थामा शिरोमणि अकाली दल का दामन

: पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका, रमिंदर सिंह आवला ने थामा शिरोमणि अकाली दल का दामन

पंजाब रोडवेज, पनबस/PRTC के कच्चे कर्मचारियों की हड़ताल खत्म! बस सर्विस बहाल

: पंजाब रोडवेज, पनबस/PRTC के कच्चे कर्मचारियों की हड़ताल खत्म! बस सर्विस बहाल

परविंदर झोटा मामले में नया विवाद, पिता भीम सिंह ने लगाए गंभीर आरोप

: परविंदर झोटा मामले में नया विवाद, पिता भीम सिंह ने लगाए गंभीर आरोप

पंजाब में बच्चों तक कैसे पहुंच रहा नशा, CM Mann दे जवाब : तरुण चुघ

: पंजाब में बच्चों तक कैसे पहुंच रहा नशा, CM Mann दे जवाब : तरुण चुघ

जालंधर पुरुष एशियाई हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के लिए तैयार

: जालंधर पुरुष एशियाई हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के लिए तैयार

'गैंगस्टरां ते वार' का 277वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 527 स्थानों पर छापेमारी; 223 काबू

: 'गैंगस्टरां ते वार' का 277वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 527 स्थानों पर छापेमारी; 223 काबू

खनन विभाग द्वारा श्री आनंदपुर साहिब के गांव भल्लाण में अवैध खनन के विरुद्ध सख्त कार्रवाई; देर रात छापे के दौरान एक व्यक्ति काबू

: खनन विभाग द्वारा श्री आनंदपुर साहिब के गांव भल्लाण में अवैध खनन के विरुद्ध सख्त कार्रवाई; देर रात छापे के दौरान एक व्यक्ति काबू

आशीर्वाद योजना से जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के सपनों को मिली नई उड़ान; 12,784 लाभार्थियों को 65.20 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता जारी: डॉ. बलजीत कौर

: आशीर्वाद योजना से जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के सपनों को मिली नई उड़ान; 12,784 लाभार्थियों को 65.20 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता जारी: डॉ. बलजीत कौर

X