Sunday, 25 October 2026
BREAKING
• नशे के खिलाफ देशव्यापी बाइक रैली 'स्टैच्यू ऑफ यूनिटी' के लिए रवाना, 31 अक्टूबर को परेड में होगी शामिल • देवभूमि के स्वाभिमान पर एक इंच भी पीछे नहीं हटेंगे : सीएम धामी • भारतीय वायुसेना के पराक्रम और शक्ति का प्रतीक है ‘विंग्स ओवर गंगा’: राजनाथ सिंह • पीएम मोदी के स्वागत में काशी में उमड़ा जनसैलाब, ‘हर-हर महादेव’ के जयघोष से गूंजा नमो घाट • ‘ऑपरेशन सिंदूर’ ने दिखाया भारतीय वायुसेना का दम, कोई भी लक्ष्य पहुंच से दूर नहीं: वायुसेना प्रमुख • प्रधानमंत्री मोदी ने वाराणसी में नई कपड़ा विनिर्माण इकाई का उद्घाटन किया • पीएम मोदी के ‘मन की बात’ से सामाजिक कार्यों और नवाचारों को मिलता है राष्ट्रीय मंच : नितिन नवीन • मन की बात: पीएम मोदी ने ब्रेन रिसर्च में भारत की उपलब्धियों का उल्लेख किया, आईआईटी मद्रास की सराहना की • सऊदी अरब के रियाद और दम्माम के लिए एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ानें 7 नवंबर तक निलंबित • पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक आर्थिक शक्ति को मिली नई पहचान : योगी आदित्यनाथ

पंजाब

ईरान में 160 बच्चियों के टुकड़े-टुकड़े करना अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून का घोर उल्लंघन: मालविंदर सिंह कांग

Updated on Thursday, March 05, 2026 14:20 PM IST

चंडीगढ़ : पंजाब के आनंदपुर साहिब के सांसद और पंजाब विश्वविद्यालय छात्र परिषद के पूर्व अध्यक्ष मालविंदर सिंह कांग ने अमेरिका-इजरायल के हमले में ईरान में मारी गईं छात्राओं को लेकर नाराजगी जताते हुए नरसंहार रोकने की मांग की है। ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची के एक्स पर कब्र की फोटो के साथ किए गए पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए मालविंदर सिंह कांग ने लिखा है, "कोई भी रणनीतिक लक्ष्य मीनाब में 160 से अधिक स्कूली छात्राओं के अमेरिकी-इजरायली नरसंहार को उचित नहीं ठहरा सकता। हवाई हमलों में कक्षाओं में ही बच्चियों के टुकड़े-टुकड़े कर दिए गए। यह एक अक्षम्य अत्याचार है। अमेरिका और इजरायल द्वारा अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून का घोर उल्लंघन है। इसकी तत्काल स्वतंत्र जांच, दोषियों की पूर्ण जवाबदेही और निर्दोषों के नरसंहार को रोकने की मांग है। मेरा दिल शोक संतप्त परिवारों, छीने गए भविष्य और गहराते नैतिक कलंक के लिए टूट जाता है। बस बहुत हो गया। अब और नहीं।" इससे पहले ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरागची ने सोशल मीडिया एक्स पर एक तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा था, "ये कब्रें उन 160 से अधिक मासूम बच्चियों के लिए खोदी जा रही हैं, जो अमेरिका-इजरायल द्वारा एक प्राथमिक विद्यालय पर किए गए बम हमले में मारी गईं। उनके शरीर क्षत-विक्षत हो गए थे। ट्रंप द्वारा वादा किया गया 'बचाव' असलियत में ऐसा दिखता है। गाजा से लेकर मीनाब तक, निर्दोषों की बेरहमी से हत्या कर दी गई।"

विदेश मंत्री अब्बास अरागची ने जो फोटो शेयर की गई है, वह आसमान से ली गई है। तस्वीर में बच्चियों को दफनाने के लिए खोदी गईं कब्रों को देखा जा सकता है। सभी कब्रें एक ही जगह पर बराबर में खोदी जा रही हैं। कब्रों की संख्या इतनी ज्यादा है कि जगह- जगह लगाए गए निशानों के आधार पर इनको हाथ के बजाय जेसीबी से से खोदना पड़ा। ऊंचाई से ली गई इस तस्वीर को देखकर ऐसा लग रहा है जैसे छोटे-छोटे छेद बनाए गए हैं। इस तस्वीर को देखकर किसी का भी कलेजा फट उठेगा।

Have something to say? Post your comment
पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका, रमिंदर सिंह आवला ने थामा शिरोमणि अकाली दल का दामन

: पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस को झटका, रमिंदर सिंह आवला ने थामा शिरोमणि अकाली दल का दामन

पंजाब रोडवेज, पनबस/PRTC के कच्चे कर्मचारियों की हड़ताल खत्म! बस सर्विस बहाल

: पंजाब रोडवेज, पनबस/PRTC के कच्चे कर्मचारियों की हड़ताल खत्म! बस सर्विस बहाल

परविंदर झोटा मामले में नया विवाद, पिता भीम सिंह ने लगाए गंभीर आरोप

: परविंदर झोटा मामले में नया विवाद, पिता भीम सिंह ने लगाए गंभीर आरोप

पंजाब में बच्चों तक कैसे पहुंच रहा नशा, CM Mann दे जवाब : तरुण चुघ

: पंजाब में बच्चों तक कैसे पहुंच रहा नशा, CM Mann दे जवाब : तरुण चुघ

जालंधर पुरुष एशियाई हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के लिए तैयार

: जालंधर पुरुष एशियाई हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के लिए तैयार

'गैंगस्टरां ते वार' का 277वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 527 स्थानों पर छापेमारी; 223 काबू

: 'गैंगस्टरां ते वार' का 277वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 527 स्थानों पर छापेमारी; 223 काबू

खनन विभाग द्वारा श्री आनंदपुर साहिब के गांव भल्लाण में अवैध खनन के विरुद्ध सख्त कार्रवाई; देर रात छापे के दौरान एक व्यक्ति काबू

: खनन विभाग द्वारा श्री आनंदपुर साहिब के गांव भल्लाण में अवैध खनन के विरुद्ध सख्त कार्रवाई; देर रात छापे के दौरान एक व्यक्ति काबू

आशीर्वाद योजना से जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के सपनों को मिली नई उड़ान; 12,784 लाभार्थियों को 65.20 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता जारी: डॉ. बलजीत कौर

: आशीर्वाद योजना से जरूरतमंद परिवारों की बेटियों के सपनों को मिली नई उड़ान; 12,784 लाभार्थियों को 65.20 करोड़ रुपये की वित्तीय सहायता जारी: डॉ. बलजीत कौर

किसानों को 24 घंटे में फसल का भुगतान किया जा रहा है: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

: किसानों को 24 घंटे में फसल का भुगतान किया जा रहा है: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

पंजाब में नहरी पानी का उपयोग 26 प्रतिशत से बढ़कर 80 प्रतिशत हुआ, सिंचाई का रकबा 61 लाख एकड़ तक पहुंचा: बरिंदर कुमार गोयल

: पंजाब में नहरी पानी का उपयोग 26 प्रतिशत से बढ़कर 80 प्रतिशत हुआ, सिंचाई का रकबा 61 लाख एकड़ तक पहुंचा: बरिंदर कुमार गोयल

X