Monday, 19 October 2026
BREAKING
• बाल विवाह के खिलाफ पंजाब सरकार का सख्त अभियान; वर्ष 2025 और जनवरी–जुलाई 2026 के दौरान 137 बाल विवाह रोके: डॉ. बलजीत कौर • डॉ. रवजोत सिंह ने विधानसभा क्षेत्र शामचुरासी के विकास कार्यों की समीक्षा की • एलन मस्क का बड़ा ऐलान, अगले साल अमेरिका के हर बच्चे को मिलेगा 'स्पेसएक्स' का एक शेयर • रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ताजिकिस्तान रवाना, शंघाई सहयोग संगठन की बैठक में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे • नवरात्र के नौवें दिन पीएम मोदी ने मां सिद्धिदात्री को किया नमन, शेयर किया देवी स्तुति का भजन • महानवमी पर देशभर के प्रमुख नेताओं ने दी शुभकामनाएं, मां सिद्धिदात्री से मांगी सुख-समृद्धि • कच्चे तेल के दबाव के बावजूद रुपया हुआ मजबूत, केंद्रीय बैंक के समर्थन से मुद्रा को मिला सहारा • वैश्विक तनाव और महंगे कच्चे तेल का असर, गिरावट के साथ कारोबार करने लगा सेंसेक्स-निफ्टी • IMF की चेतावनी: साइबर हमले वित्तीय सिस्टम का भरोसा हिला सकते हैं • शीतल देवी ने रचा इतिहास: पैरा एशियन गेम्स में की विश्व रिकॉर्ड की बराबरी, एशियाई रिकॉर्ड तोड़ा

व्यापार

महंगाई की मार: पश्चिम एशिया संकट का असर; सीएनजी और एलपीजी की कीमतों में भारी उछाल

Updated on Sunday, April 05, 2026 18:52 PM IST

नई दिल्ली : पश्चिम एशिया में जारी संकट का असर अब धीरे-धीरे पेट्रोलियम उत्पादों की कीमत में हो रही बढ़ोतरी के रूप में नजर आने लगा है। सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने प्रीमियम पेट्रोल, इंडस्ट्रियल डीजल और जेट फ्यूल के भाव में बढ़ोतरी करने के बाद अब सीएनजी (कंप्रेस्ड नेचुरल गैस) की कीमत में बढ़ोतरी कर दी है।


उत्तर प्रदेश में कंपनी ने सीएनजी की कीमत 93.50 रुपये प्रति किलोग्राम से बढ़ा कर 96.25 रुपये प्रति किलोग्राम कर दी है। इसी तरह जयपुर में टॉरेंट गैस ने सीएनजी की कीमत में प्रति किलोग्राम 2.50 रुपये तक का इजाफा कर दिया है। राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में टॉरेंट गैस के फ्यूल स्टेशनों पर सीएनजी का भाव 95.50 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंच गया है।


इसी तरह कंपनी ने पंजाब में सीएनजी की कीमत में बढ़ोतरी कर इसे 94.25 रुपये प्रति किलोग्राम तक पहुंचा दिया है। सीएनजी की कीमत में की गई बढोतरी के बाद तेलंगाना में कंपनी के फ्यूल स्टेशनों पर सीएनजी की कीमत 99 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई है। इसी तरह गुजरात में टॉरेंट गैस के फ्यूल स्टेशनों पर सीएनजी 85.17 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर मिल रही है। इसके अलावा कंपनी के फ्यूल स्टेशनों से महाराष्ट्र में 94.50 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर और तमिलनाडु में 94 रुपये प्रति किलोग्राम के भाव पर सीएनजी गैस ली जा सकती है।


सीएनजी की कीमत में बढ़ोतरी करने के पहले ऑयल मार्केटिंग कंपनियां कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में भी बढ़ोतरी कर चुकी है। इस महीने एक तारीख को कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के भाव में 218 रुपये तक की बढ़ोतरी कर दी गई थी। कॉमर्शियल एलपीजी का इस्तेमाल होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा और अन्य व्यावसायिक संस्थानों में होता है। इस सिलेंडर के दाम पिछले चार महीने में पांचवीं बार बढ़े हैं। जहां तक घर की रसोई में इस्तेमाल होने वाले 14.2 किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर की बात है, तो इसकी कीमत में आखिरी बार 7 मार्च 2026 को 60 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की गई थी।


हाल ही में नायरा एनर्जी और शेल इंडिया ने भी पेट्रोल और डीजल की कीमत में बढ़ोतरी की थी। शेल इंडिया ने कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में पेट्रोल की कीमतों में सबसे ज्यादा 7.41 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी। इसी तरह नायरा एनर्जी ने मार्च के आखिर में पेट्रोल के दाम पांच रुपये प्रति लीटर और डीजल के दाम तीन रुपये प्रति लीटर तक बढ़ा दिए।


हालांकि, पश्चिम एशिया में जारी संकट की वजह से कच्चे तेल की कीमत में आई तेजी से आम लोगों को राहत पहुंचाने के लिए केंद्र सरकार पेट्रोल और डीजल पर स्पेशल एडिशनल एक्साइज ड्यूटी में कटौती कर चुकी है। इस एक्साइज ड्यूटी को पेट्रोल पर 13 रुपये प्रति लीटर से घटा कर तीन रुपये प्रति लीटर और डीजल पर 10 रुपये प्रति लीटर से घटाकर शून्य कर दिया गया है।

 

Have something to say? Post your comment
कच्चे तेल के दबाव के बावजूद रुपया हुआ मजबूत, केंद्रीय बैंक के समर्थन से मुद्रा को मिला सहारा

: कच्चे तेल के दबाव के बावजूद रुपया हुआ मजबूत, केंद्रीय बैंक के समर्थन से मुद्रा को मिला सहारा

वैश्विक तनाव और महंगे कच्चे तेल का असर, गिरावट के साथ कारोबार करने लगा सेंसेक्स-निफ्टी

: वैश्विक तनाव और महंगे कच्चे तेल का असर, गिरावट के साथ कारोबार करने लगा सेंसेक्स-निफ्टी

शेयर बाजार की हालिया कमजोरी का संबंध आसान निकासी से है, लेकिन अर्थव्यवस्था की बुनियाद मजबूत : वित्त मंत्री सीतारमण

: शेयर बाजार की हालिया कमजोरी का संबंध आसान निकासी से है, लेकिन अर्थव्यवस्था की बुनियाद मजबूत : वित्त मंत्री सीतारमण

वैश्विक संकेतों से कीमती धातुओं में लौटी चमक, सोना 1.48 लाख रुपए के पार; चांदी में भी मजबूती

: वैश्विक संकेतों से कीमती धातुओं में लौटी चमक, सोना 1.48 लाख रुपए के पार; चांदी में भी मजबूती

नाशवान खाद्य पदार्थों को लेकर एफएसएसएआई सख्त, कारोबारियों के लिए जारी की नई एडवाइजरी

: नाशवान खाद्य पदार्थों को लेकर एफएसएसएआई सख्त, कारोबारियों के लिए जारी की नई एडवाइजरी

भारत की आर्थिक प्रगति जश्न मनाने लायक, अगले वर्षों में भी मजबूत विकास की संभावनाएं : शीर्ष अर्थशास्त्री

: भारत की आर्थिक प्रगति जश्न मनाने लायक, अगले वर्षों में भी मजबूत विकास की संभावनाएं : शीर्ष अर्थशास्त्री

होर्मुज पर हमले तेज, एक सप्ताह के भीतर 14 जहाज क्षतिग्रस्त

: होर्मुज पर हमले तेज, एक सप्ताह के भीतर 14 जहाज क्षतिग्रस्त

एआई से स्वास्थ्य सेवाएं होंगी अधिक सुलभ और प्रभावी, क्लिनिकल निर्णय लेने में भी मिलेगी मदद : एमईआईटीवाई सचिव

: एआई से स्वास्थ्य सेवाएं होंगी अधिक सुलभ और प्रभावी, क्लिनिकल निर्णय लेने में भी मिलेगी मदद : एमईआईटीवाई सचिव

अगला हफ्ता शेयर बाजार के लिए बेहद अहम, तिमाही नतीजे, एफआईआई निवेश और वैश्विक संकेत तय करेंगे दिशा

: अगला हफ्ता शेयर बाजार के लिए बेहद अहम, तिमाही नतीजे, एफआईआई निवेश और वैश्विक संकेत तय करेंगे दिशा

सोना इस हफ्ते तीन हजार रुपए और चांदी दस हजार रुपए से अधिक सस्ती हुई

: सोना इस हफ्ते तीन हजार रुपए और चांदी दस हजार रुपए से अधिक सस्ती हुई

X